शुक्रवार तड़के सड़क हादसे का शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh pant Car Accident) का इलाज देहरादून के Max Hospital में चल रहा है. इसी बीच अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) व अनुपम खेर (Anupam Kher) उनसे मिलने पहुंचे हैं. जिसकी तस्वीरें सामने आई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से जारी रिपोर्ट में ये जानकारी मिली है. ऋषभ पंत से मिलने के बाद अनिल कपूर और अनुपम खेर ने मीडिया को बताया कि "हम ऋषभ पंत से मिले, उनकी माता जी से भी मिले. और लोगों से ये अपील करते हैं कि उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करे. "
Uttarakhand | Actors Anil Kapoor & Anupam Kher arrived at Max Hospital in Dehradun to meet Cricketer Rishabh Pant, who is admitted there following an accident yesterday
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 31, 2022
"We met him & his mother. He is stable. Appeal to people to pray for him so that he gets well soon," they say pic.twitter.com/wuaSCr3b68
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे हुई ऋषभ पंत के साथ ये दुर्घटना
हाल ही में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा खत्म करके लौटी थी. जहां पर ऋषभ पंत भी टीम का हिस्सा थे. और भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज की. जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी टी 20 और वनडे सीरीज का पंत हिस्सा नहीं थे. उन्हें घुटने की एक इंजरी के चलते NCA में रिहैब के लिए जाना था. इसी बीच उनके पास कुछ समय था तो वे दिल्ली से अपने घर अपनी मां को नए साल पर सरप्राइज़ देने के लिए खुद ही कार चला कर जा रहे थे. शुक्रवार सुबह गाड़ी चलाते समय उनकी आंख लग गई और रुड़की के पास गाड़ी के डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में उन्हें माथे, पीठ, और पैर में चोटें आई हैं. बीसीसीआई ने उनके लिए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर अपडेट दी है. वहीं उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंत का अच्छे से अच्छा इलाज उत्तराखंड सरकार करवाएगी.
ये भी पढ़ें:
Video: Rishabh Pant Car Accident: ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
"उस समय पंत का पूरा चेहरा खून से रंगा था", मददगार ड्राइवर ने बयां की आंखों देखी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं