Sourav Ganguly Explain Rinku Singh Snub: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं देने का सेलेक्टर्स का फैसला कई दिग्गजों के गले से नहीं उतर रहा है. इसको लेकर लगातार बहस हो रही है. हालांकि, रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रिंकू सिंह को आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर रूल की कीमत चुकानी पड़ी जिसके चलते उन्हें आईपीएल के मौजूदा सीजन में ज्यादा बल्लेबाजी नहीं मिली और शिवम दुबे ने बाजी मार ली. रिंकू को बीते कुछ समय में भारतीय टी20 टीम में बतौर फिनिशर जो मौके मिले, उसमें इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया. ऐसे में उनको टीम में जगह नहीं देने का फैसला हैरान करने वाला था.
वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रिंकू सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर सबसे अलग कारण दिया है. सौरव गांगुली ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए विश्व कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया और रिंकू सिंह को लेकर कहा,"यह एक शानदार टीम है, वे सभी मैच विजेता हैं. सभी 15 चुने जाने के लिए काफी अच्छे हैं, मुझे यकीन है कि रोहित (शर्मा) और राहुल (द्रविड़) सर्वश्रेष्ठ को चुनेंगे." रिंकू को लेकर गांगुली ने कहा,"यह वेस्टइंडीज है. विकेट धीमे हो सकते हैं और स्पिन को मदद मिल सकती है, इसलिए वे (चयनकर्ता) दूसरे स्पिनर के साथ जाना चाहते थे. शायद इसी वजह से रिंकू को मौका नहीं मिला, लेकिन रिंकू के लिए यह सिर्फ शुरुआत है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, भारत अपने ग्रुप चरण के मैच संयुक्त राज्य अमेरिका में खेलेगा और अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगा. इसके बाद भारत दूसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को और तीसरा अमेरिका के खिलाफ 12 जून को खेलेगा. भारत इसके बाद 15 जून को कनाडा के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप चरण का मैच खेलेगा. इसके बाद सुपर आठ के मैच होंगे और उसके बाद टूर्नामेंट कैरेबियाई देशों में आयोजित किया जाएगा.
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
रिजर्वः शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "बहुत सारे सवाल हैं लेकिन..." हार्दिक पांड्या ने मुंबई के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: T20 WC 2024: "टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें..."- सौरव गांगुली की भविष्यवाणी, इन टीमों को बताया सबसे बेहतर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं