भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया को दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के रूप में चुना है. टी20 विश्व कप की शुरुआत 2 जून से होनी है और कई दिग्गजों को मानना है कि यह हाल के समय का सबसे अप्रत्याशित आईसीसी इवेंट होगा क्योंकि इस बार टूर्नामेंट में 8 या 10 नहीं बल्कि 20 टीमें हिस्सा ले रही है. वहीं एक एक करके सभी बोर्ड टी20 विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर रहे हैं. टी20 विश्व कप के लिए सबसे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान किया था. टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी ने सभी टीमों के ऐलान की तारीख 1 मई निर्धारित की थी, लेकिन अभी भी कुछ बोर्ड ने अलग-अलग कारणों से टीम का ऐलान नहीं किया है.
टी20 विश्व कप की शुरुआत में अब काफी कम समय बचा है और उससे पहले अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, भारत, नेपाल, न्यूजीलैंड, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर चुके हैं, जबकि बांग्लादेश, आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स, पापुआ न्यू गिनी, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, युगांडा ने अभी तक अपनी टीमों का ऐलान नहीं किया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंग्लैंड डिफेंडिंग टी20 चैंपियन है जबकि पाकिस्तान साल 2022 में टूर्नामेंट की उपविजेता रही थी, लेकिन सौरव गांगुली ने इन दो टीमों को नहीं चुना है. शुक्रवार रात एक कार्यक्रम के बाद सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,"भारत और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं. मुझे यकीन है कि वे अमेरिका और वेस्टइंडीज में असाधारण प्रदर्शन करेंगे." बता दें, भारत ने साल 2007 में हुए टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. उसके बाद से टीम इंडिया टी20 विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.
बात अगर टी20 विश्व कप की करें तो इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट में कुल 55 मैच होंगे जो 9 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे. इस बार टूर्नामेंट में सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है और सभी ग्रुप में पांच टीमें हैं. प्रत्येक ग्रुप से टॉप-दो टीमें सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी. सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों को इसके बाद दो ग्रुप में बांटा जाएगा. वहीं सुपर-8 में दोनों ग्रुप में टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "वह 70 फीसदी भारतीय हैं..." डेविड वॉर्नर को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के सुपरस्टार खिलाड़ी ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं