कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शुक्रवार को 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 रन से हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि हार की वजहों को ढूंढने में थोड़ा समय लगेगा. मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए सिर्फ सूर्यकुमार यादव (56) ही बल्ले से बड़ा स्कोर बना पाए. यह मुंबई की मौजूदा सीजन की 11 मैचों में आठवीं हार है और वो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है.
वहीं मुंबई इंडियंस की हाक के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने कहा,"मेरा मतलब है कि स्पष्ट रूप से बल्लेबाजी पारी में, हम साझेदारी नहीं बना सके और विकेट खोते रहे, टी20 में यदि आप साझेदारी नहीं बनाते हैं, तो यह आपको महंगा पड़ेगा. ज्यादा नहीं, बहुत सारे सवाल हैं लेकिन उनका जवाब देने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन अभी ज्यादा कुछ कहने को नहीं है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्दिक पांड्या ने इस दौरान गेंदबाजों की तारीफ की जिन्होंने कोलकाता की पारी को 169 रनों के स्कोर पर रोक दिया था. हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा,"जैसा कि आपने बताया, गेंदबाजों ने शानदार काम किया, पहली पारी के बाद विकेट थोड़ा बेहतर हो गया, ओस आ गई. हम खेल को देखेंगे और देखेंगे कि हम क्या बेहतर कर सकते थे.."
इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा,"तुम लड़ते रहो, यही मैं खुद से कहता हूं, मैदान को कभी मत छोड़ो, कठिन दिन आते हैं लेकिन अच्छे दिन भी आते हैं, यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन चुनौतियां तुम्हें बेहतर बनाती हैं."
बता दें, मुंबई इडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था और गेंदबाजों ने उनका फैसला सही साबित किया. कोलकाता ने 57 के स्कोर पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने मिलकर कोलकाता की पारी को संभाला और टीम को 169 के स्कोर तक लेकर गए. केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों के दम पर 70 रनों की पारी खेली, जबकि मनीष पांडे ने 31 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों के दम पर 42 रनों की पारी खेली. मुंबई के लिए बुमराह और नुवान तुषारा ने 3-3 विकेट हासिल किए.
कोलकाता से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की बल्लेबाजी शुरू से ही लड़खड़ा गई. मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 35 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों के दम पर 56 रनों की पारी खेली. उनके अलावा टिम डेविड ने 24 रन बनाए. कोलकाता के लिए मिचेल स्टार्क ने चार विकेट हासिल किए. जबकि सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट हासिल किए.
यह भी पढ़ें: IPL 2024: "मेरी रातों की नींद उड़ा दी..." डिविलियर्स, धोनी, कोहली नहीं बल्कि इस बल्लेबाज से गौतम गंभीर को लगता था डर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं