विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2023

'विकेट के पीछे उसकी मूल प्रृवत्ति ठीक धोनी जैसी', मांजरेकर ने कही केएल राहुल के बारे में बड़ी बात

संजय मांजरेकर की इस तुलना पर फैंस क्या कहते हैं, यह देखने वाली बात होगी

'विकेट के पीछे उसकी मूल प्रृवत्ति ठीक धोनी जैसी', मांजरेकर ने कही केएल राहुल के बारे में बड़ी बात
नई दिल्ली:

पिछले दिनों केएल राहुल की कप्तानी में भारत ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से मात दी, तो इसने केएल की छवि को और बेहतर बनाया. बोलैंड पार्क में भारत ने मुकाबला 78 रन से जीता ता. और मैच के बाद पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने केएल राहुल की मूल प्रवृत्ति को एकदम धोनी सरीखा बताया था. मांजरेकर ने केएल के लिए यह कमेंट उनकी कप्तानी की समीक्षा करते हुए कही. और इसके पीछे वजह यह रही कि केएल  राहुल ने तीसरे वनडे के दौरान विकेट के पीचे कुछ अच्छे डीआरएस (डिसिजन रिव्यू सिस्टम) कॉल लीं. और इससे मांजेरकर खासे प्रभावित हुए. 

यह भी पढ़ें:

SA vs IND 1st Test Preview: रोहित का रियल चैलेंज शुरू होता है अब, पहले टेस्ट से जुड़ी 6 अहम बातें जान लें

'मेरा इस बात को लेकर उसमें संदेह है...' , पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर गावस्कर ने उठाया इस इस पेसर पर सवाल

मांजरेकर ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि इन दिनों जब आप केएल राहुल को मैदान पर देखते हैं, तो वह काफी सहज और अच्छी मनोदशा में दिखाई पड़ते हैं. उन्होंने उम्मीद के हिसाब से कप्तानी की. वह कप्तानी की भूमिका में सहज दिखाई पड़ते हैं. उन्होंने आईपीएल में काफी कप्तानी है. वह एक टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका में वनडे में भी कप्तानी कर चुके हैं. आप उम्मीद कर सकते हैं कि केएल कोई गलती नहीं करेंगे. वह डीआरएस में एक्सपर्ट हैं.

मांजरेकर ने कहा कि ऐसा लग रहा कि भारतीय क्रिकेट ऑटोपायलट मोड में चल रही है. हाल ही में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सीरीज जीती, तो बाद में वनडे सीरीज केएल राहुल ने अपनी कप्तानी में जिता दी. रोहित शर्मा भी भारत को बहुत ज्यादा मैच जिता चुके हैं. उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा श्रेय दिया जाना चाहिए. कप्तानी अच्छी है, लेकिन यह मैच बदलने वाली नहीं है. यह खिलाड़ी हैं, जो वास्तव में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Manjrekar, Kannaur Lokesh Rahul, Mahendra Singh Dhoni, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com