- जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे
- भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई थी
- भूकंप का केंद्र पट्टन क्षेत्र बताया गया जो सुबह लगभग 5.35 बजे आया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कश्मीर:
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. भूकंप के की तीव्रता 4.6 आंकी गई है. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र पट्टन क्षेत्र था और यह सुबह 5.35 बजे आया. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
कश्मीर में भूकंप के झटको सुबह-सुबह धरती डोली, तो लोग दहशत में आ गए. सुबह 5.35 बजे लोग गहरी नींद थे, लेकिन भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग कड़कड़ती ठंड में भी घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन लोग दहशत में जरूर आ गए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं