विज्ञापन

संसद के बजट सत्र में आज भरपूर हंगामे के आसार, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी

संसद में बजट पेश होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में टकराव जारी है. आज दोपहर 2 बजे राहुल गांधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा में बोलेंगे. वित्त मंत्री से पोस्ट‑बजट इंटरैक्शन, खेल‑युवा मामलों पर ब्रीफिंग और रेलवे बजट पर कल प्रेस कॉन्फ्रेंस भी तय है.

संसद के बजट सत्र में आज भरपूर हंगामे के आसार, लोकसभा में बोलेंगे राहुल गांधी

संसद में बजट सत्र के बीच सियासी गरमाहट लगातार बढ़ती जा रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल लोकसभा में बजट पेश किए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने‑सामने दिखे. विपक्ष ने बजट को 'निराशाजनक' और 'जनहित से दूर' बताते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी सरकार ने इसे 'आम आदमी के हितों वाला और विकास को गति देने वाला बजट' बताया. बजट को लेकर यह राजनीतिक खींचतान आज भी जारी रहने के आसार हैं.

इसी बीच आज संसद में एक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज दोपहर 2 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चल रही चर्चा के दौरान अपना संबोधन देंगे. यह भाषण खास माना जा रहा है, क्योंकि बजट पर बहस 9 फरवरी से शुरू होगी और उससे पहले राहुल गांधी का वक्तव्य विपक्ष की रणनीति का संकेत दे सकता है.

यह भी पढ़ें- भारत का बजट 2026: बाजार की निराशा के बीच चमकती भविष्य की उम्मीदें

बजट के बाद आज क्या खास?

2:00 बजे- राहुल गांधी का संबोधन: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी लोकसभा में बोलेंगे.

1:00-2:30 बजे- वित्त मंत्री से अनौपचारिक मुलाकात: नए संसद भवन के समन्वय‑3 हॉल में वित्त मंत्री का पोस्ट‑बजट इंटरैक्शन आयोजित किया गया है, जहां मीडिया से बजट से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी.

यह भी पढ़ें- MNREGA को खत्म किया, फिर बजट 2026 में MNREGA को 30 हजार करोड़ क्यों?

रेल मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे राज्यवार रेलवे बजट आवंटन का विस्तृत ब्यौरा देंगे.

1:15 बजे- खेल व युवा मामलों पर ब्रीफिंग: केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज यूथ अफेयर्स और स्पोर्ट्स से जुड़े मुद्दों पर मीडिया को संबोधित करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com