विज्ञापन
3 minutes ago
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली एनसीआर एक बार फिर मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. सोमवार को दिल्‍ली नोएडा गुरुग्राम में कोहरा और शीतलहर से लोग कांप रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो उत्‍तर भारत में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे ठंड बढ़ रही है. आईएमडी ने उत्तराखंड में 2 से 7 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है. राहुल गांधी आज लोकसभा में सरकार पर बरसेंगे. लोकसभा में आज 12 बजे से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी. ये चर्चा तीन दिन तक चलेगी. इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी अपना पक्ष रखेंगे. पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी टीएमसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेंगी. फिल्‍म डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुनेत्रा पवार आज अपना कार्यभार संभाल सकती हैं. 

Breaking News LIVE Updates... 

डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की जिम्‍मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्‍मेदारी लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग ने ली है. पुलिस ने बिश्नोई गैंग से जुड़े चार युवकों को हिरासत में लिया गया है. सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के नाम से एक धमकी भरा पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई. पोस्ट में इसे ‘चेतावनी’ बताया गया और कहा गया कि आगे इससे भी बड़ा अंजाम होगा. पुलिस सूत्रो के अनुसार, यह गैंग पहले भी इसी तरह सोशल मीडिया पोस्ट डालकर कुछ ही देर में अकाउंट डिलीट कर देता है, ताकि डिजिटल सबूत मिट जाएं.'

सुनेत्रा पवार आज यशवंतरावजी चव्हाण की समाधि स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगी

महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय यशवंतरावजी चव्हाण की कराड स्थित समाधि स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगी. यशवंतराव चव्हाण की स्मृतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, सुनेत्रा पवार कराड से फलटन के लिए रवाना होंगी. विमान दुर्घटना के समय अजित पवार के साथ मौजूद उनके सुरक्षारक्षक दिवंगत विदीप दिलीप जाधव के निवास स्थान पर जाकर, सुनेत्रा पवार उनके परिवार से सांत्वनापूर्ण भेंट करेंगी. इस सांत्वनापूर्ण मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री पुनः कार द्वारा बारामती के लिए प्रस्थान करेंगी और सहयोग निवासस्थान पहुंचेंगी.

Delhi NCR Weather Update: दिल्‍ली एनसीआर में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कम

दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हुई. गाजियाबाद में भी घना कोहरा देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्‍तर भारत के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. ऐसे में लोगों को कुछ दिनों तक और ठंड का सामना करना पड़ सकता है. 

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती से सतारा के लिए रवाना

महाराष्‍ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार बारामती से सतारा के लिए रवाना हो गई हैं. आज सुबह दस बजे वे पूर्व मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण के स्मृतिस्थल पर दर्शन करेंगी. कुछ ही मिनट पहले सुनेत्रा पवार बारामती स्थित अपने सहयोग निवास स्थान से बाहर निकली हैं.

राजनीतिक हिंसा के बीच YSRCP नेता जोगी रमेश के घर में तोड़फोड़

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जारी राजनीतिक हिंसा के बीच वाईएसआरसीपी नेता जोगी रमेश के घर में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. वीडियो में नजर आ रा है कि मकान की पहली मंजिल पर आग लगी हुई है और धुआं उठ रहा है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com