विज्ञापन

5 शतक, 3 अर्धशतक, 11 पारी में 988 रन, टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं आग उगल रहा है रिंकू सिंह का बल्ला

रिंकू सिंह को जरूर भारतीय टीम में लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं. मगर घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है. रिंकू ने पिछली 11 पारियों में 988 रन बनाए हैं. जिसमें पांच शतक और तीन अर्धशतक शामिल है.

5 शतक, 3 अर्धशतक, 11 पारी में 988 रन, टेस्ट क्रिकेट में रन नहीं आग उगल रहा है रिंकू सिंह का बल्ला
रिंकू सिंह

रिंकू सिंह को जरूर भारतीय टीम में लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं. मगर उन्होंने वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है. घरेलू क्रिकेट में वह लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. खासकर टेस्ट फॉर्मेट में उनका बल्ला जमकर चल रहा है. उनकी दमदार बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने यहां पिछली 11 पारियों में 988 रन ठोक डाले हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक दो नहीं बल्कि कुल पांच शतक देखने को मिले हैं. इसके अलावा उन्होंने तीन अर्धशतक भी जमाया है. 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिंकू सिंह का प्रदर्शन 

खबर लिखे जाने तक रिंकू सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 55 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 79 पारियों में 60.77 की औसत से 4011 रन निकले हैं. जिसमें 11 शतक और 23 अर्धशतक शामिल है. 176 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. रिंकू सिंह ने ये रन 70.29 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. 

लिस्ट 'ए' और टी20 में प्रदर्शन 

वहीं बात करें उनके लिस्ट 'ए' और टी20 प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने यहां भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए हर किसी को प्रभावित किया है. रिंकू सिंह खबर लिखे जाने तक कुल 70 लिस्ट 'ए' और 202 टी20 मुकाबले खेलने में कामयाब हुए हैं. 

इस बीच उनके बल्ले से लिस्ट 'ए' की 64 पारियों में 52.56 की औसत से 2418 और टी20 की 171 पारियों में 34.32 की औसत से 3844 रन निकले हैं. रिंकू के नाम लिस्ट 'ए' क्रिकेट में दो शतक और 21 अर्धशतक एवं टी20 में 20 अर्धशतक दर्ज है. 

रिंकू सिंह का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

रिंकू सिंह ने देश के लिए दो वनडे और 48 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच वह दो वनडे पारियों में 27.50 की औसत से 55 और टी20 की 35 पारियों में 36.94 की औसत से 702 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. टी20 में उनके नाम तीन अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ, 1st T20I: क्राइस्टचर्च में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने गेंदबाजी ही क्यों चुनी?


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rinku Khanchand Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com