विज्ञापन

IND-W vs PAK-W: हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के करीब, 1 रन बनाते ही तोड़ देंगी मिताली राज का महारिकॉर्ड

IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 'हाईवोल्टेज मैच' खेला जाना है, आजके मैच में हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के करीब हैं.

IND-W vs PAK-W: हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के करीब, 1 रन बनाते ही तोड़ देंगी मिताली राज का महारिकॉर्ड
IND W vs PAK W: Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के करीब

Harmanpreet Kaur upcoming record in T20: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने सफर का आगाज आजसे करने वाली है. आजके मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा. आजके मैच में भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर इतिहास रचने के करीब हैं. हरमनप्रीत कौर यदि आजके मैच में एक रन बना पाने में सफल  रहती है तो उनके नाम महिला टी-20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड होगा. इस समय मिताली राज और हरमनप्रीत कौर भारत की ओर से महिला टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बैटर हैं. 

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन

  • 726 रन - मिताली राज
  • 726 रन - हरमनप्रीत कौर
  • 524 रन - स्मृति मंधाना
  • 407 रन - जेमिमा रोड्रिग्स

किस टीम में है कितना दम

टी20 इंटरनेशनल में भारत का 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन पाकिस्तान को इससे आत्मविश्वास मिलेगा कि बड़े टूर्नामेंट्स में अक्सर अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिलते हैं.दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबले पाकिस्तान के नाम रहे. 

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

ये भी पढ़ें-  IND-W vs PAK-W: मैच से पहले भारतीय महिला टीम का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं करेगी भारतीय टीम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harmanpreet Kaur Bhullar, Mithali Raj, ICC Women's T20 World Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com