- देहरादून के बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने के विवाद को लेकर हिंदू युवक विनोद कश्यप की हत्या हुई
- हिंसक घटना के बाद हजारों लोग नेशनल हाईवे जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए इंसाफ की मांग की
- पुलिस ने 12 नामजद और 25 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर (सहसपुर थाना क्षेत्र) स्थित बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद को लेकर हुई हिंदू युवक विनोद कश्यप की हत्या के बाद माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. 14 जून 2026 की सुबह हुए बवाल और आगजनी के बाद शाम होते-होते प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क उठा.
इंसाफ की मांग को लेकर हजारों की भीड़ ने देहरादून-यमुनोत्री नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया और सड़क पर ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इलाके में बेकाबू होते हालात और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अब स्थानीय पुलिस के साथ इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) की टुकड़ियों को तैनात किया गया है. लोग आरोपियों को अरेस्ट किए जाने की मांग कर रहे हैं.
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: The residence of the accused who allegedly killed one person in Bairagiwala, Sahaspur after a violent clash erupted between two communities over a water dispute late tonight, is being demolished in the presence of police and administration.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 14, 2026
A… pic.twitter.com/jqfP0MYaqk
खेत में पानी लगाने के विवाद में हुई हत्या
देहरादून देहात एसपी IPS पंकज गैरोला के अनुसार बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली विवाद शुरू हुआ था. इसके बाद दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने गांव में जमा होकर विनोद कश्यप नामक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पीट-पीट कर उसकी हत्या (मॉब लिंचिंग) कर दी.
इस खूनी संघर्ष में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का एक खौफनाक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर सड़कों पर लाठी-डंडे लेकर दौड़ते और लोग जान बचाकर भागते दिख रहे हैं.
🔴 #BREAKING | देहरादून के विकासनगर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, खूनी संघर्ष में हिंदू युवक की हत्या, खेत में पानी को लेकर हुआ बवाल#Dehradun | @Aayushinegi6 pic.twitter.com/w6vQBOJwB7
— NDTV India (@ndtvindia) June 14, 2026
12 नामजद समेत 25 अज्ञात पर केस, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
इस हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. नामजद आरोपियों में रज्जाक, इम्तियाज, अमन, यूनुस, शाहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद और इंतजार शामिल हैं. जनाक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित एक्शन लिया है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य आरोपी के घर के पास बने अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है और उसे ध्वस्त कर दिया गया है.
राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में बैरागीवाला गांव में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमे एक की मौत व तीन घायल हो गए। जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। https://t.co/StUzI7wsPL pic.twitter.com/C9J0X30J6S
— bhUpi Panwar (@askbhupi) June 14, 2026
गुस्साई भीड़ ने फूंक डाले आरोपियों के घर, पुलिस से धक्का-मुक्की
विनोद बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है. उनकी हत्या की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घरों पर जमकर पथराव किया और उनमें से एक घर को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस के साथ भी प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई.
विधायक ने थाना प्रभारी को लताड़ा, बोले- "सख्त एक्शन हो"
घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर के भाजपा विधायक मुन्ना चौहान पीड़ित हिंदू परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने सहसपुर कोतवाली के मौजूदा थाना प्रभारी को सख्त लहजे में जमकर लताड़ लगाई और आरोपियों के खिलाफ अविलंब कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरोपी पक्ष बेहद झगड़ालू प्रवृत्ति का है और वे देवभूमि के माहौल को खराब करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें- देहरादून में हिंदू युवक की हत्या से तनाव, आगजनी और पत्थरबाजी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं