विज्ञापन

'हम नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी के साथ मर्ज कर रहे हैं...', TMC की बागी सांसद काकोली घोष ने किया कंफर्म

बागी तृणमूल सांसदों ने 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' के साथ जुड़ने का फैसला किया. NCPI पूर्वोत्तर की एक पार्टी है. इसका आधार त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्यों में है.

'हम नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी के साथ मर्ज कर रहे हैं...', TMC की बागी सांसद काकोली घोष ने किया कंफर्म
  • तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से संसद में अलग से बैठाने का अनुरोध किया है
  • 20 बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय करने और NDA के साथ काम करने की बात कही है
  • बागी सांसदों ने स्पीकर को लिखित में अपनी नाराजगी जताई और दो तिहाई बहुमत होने का दावा किया है
नई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों ने दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनके आवास पर मुलाकात की और संसद में बैठने के लिए अलग इंतजाम करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर से कहा है कि हम नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय कर रहे हैं.

बागी टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा, "हम लोग 20 सांसद स्पीकर से मिलकर अलग बैठने का पत्र दिया है और ये 20 सांसद हम सब एकजुट होकर राष्ट्र के लिए काम करेंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में NDA के साथ हम सब काम करेंगे.'

बागियों की नेता काकोली घोष ने बताया कि हमने स्पीकर के साथ मुलाकात के दौरान अपनी नाराजगी उनके सामने रखी है. हम अलग से बैठना चाहते हैं. हमारे पास दो तिहाई बहुमत है. हम पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि बागी सांसद नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी में मर्ज कर रहे हैं.

तृणमूल कांग्रेस के इन 20 सांसदों ने स्पीकर को सदन में अलग बैठने को लेकर चिट्ठी भी सौंपी. 

स्पीकर को दिए गए पत्र में जानकारी :

  • NCPI के साथ विलय का पत्र
  • संसद में नई सीट आवंटन का अनुरोध
  • एनडीए का हिस्सा बनने का जिक्र

सूत्रों के मुताबिक, अलग गुट बनाने में कानूनी अड़चनों के कारण, बागी तृणमूल सांसदों ने 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' के साथ जुड़ने का फैसला किया. NCPI पूर्वोत्तर की एक पार्टी है. इसका आधार त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्यों में है. इस पार्टी ने त्रिपुरा में 2023 का चुनाव लड़ा था. पार्टी ने चावमानु निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार उतारा था. सभी 20 सांसदों ने लिखित रूप में इसकी सहमति दे दी है.

इसे भी पढ़ें: 'TMC के किसी भी अलग गुट को कोई मान्यता ना दी जाए...', अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com