विज्ञापन

दिल्ली में पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला की मदद कर दिल जीत गया अमेरिकी शख्स, वीडियो वायरल

दिल्ली के कनॉट प्लेस में अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर स्टीव यालो ने पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला से दो पेन खरीदे. इसके बदले उन्होंने महिला को अपनी जेब में बचे 550 रुपये देकर अच्छे दिन की शुभकामनाएं दी.

दिल्ली में पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला की मदद कर दिल जीत गया अमेरिकी शख्स, वीडियो वायरल
दिल्ली के कनॉट प्लेस में पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पेन बेचने वाली बुजुर्ग महिला का एक वीडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो आपको भावुक कर देगा. दरअसल, बुजुर्ग महिला आम दिनों की तरह पेन बेच रही थी, तभी उनके पास एक अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर आता है और उनसे पेन खरीदकर अपने जेब में बचे सारे पैसे उन्हें देकर चला जाता है. इस भावुक पल को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है. बता दें कि यह वीडियो अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर स्टीव यालो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. स्टीव अक्सर दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्राओं और वहां के लोगों से हुई मुलाकातों के वीडियो शेयर करते रहते हैं.

कंटेंट क्रिएटर ने दी पूरे स्टॉक की कीमत

वीडियो के मुताबिक स्टीव एक बुजुर्ग महिला के पास पहुंचते हैं, जो सड़क किनारे पेन बेच रही थीं. सबसे पहले महिला को 100 रुपये दिए और बदले में दो पेन खरीदे. महिला की मुस्कान और पॉजिटिव बिहेवियर से प्रभावित होकर उन्होंन देखा कि उनके पास अभी भी कई पेन बचे हुए हैं. उन्होंने सभी पेन गिनने शुरू किए और अनुमान लगाया कि पूरे स्टॉक की कीमत करीब 900 रुपये होगी, लेकिन जब उन्होंने अपनी जेब देखी तो उनके पास सिर्फ 550 रुपये ही बचे थे. कंटेंट क्रिएटर ने अपनी जेब में बचे पूरे 550 रुपये महिला को दे दिए. वह सिर्फ दो पेन लेकर चले गए और महिला को अच्छा दिन बिताने की शुभकामनाएं दीं.

महिला के चेहरे पर दिखी खुशी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग महिला मुस्कुराती नजर आती हैं और स्टीव से हिंदी में बात करती हैं. स्टीव ने बताया कि बाद में वह महिला की बातों का अनुवाद करेंगे. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "Buying pens on the street in New Delhi, India IN."

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो हजारों लोगों ने इस पर रिएक्शन दिए. कई यूजर्स ने कहा कि दया और इंसानियत किसी इंसान की असली पहचान होती है. एक यूजर ने लिखा कि सबसे कीमती चीज लोगों को पैसे देना नहीं, बल्कि दया और सम्मान है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आपका दिल तो अच्छा है, लेकिन आपने बस उन्हें वो सब करने की मंजूरी दी जो वो कर रही है. वह कभी वहां से बाहर नहीं निकल पाएगी और हमेशा आप जैसे अमीर लोगों को ठगती रहेगी.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारतीय व्यक्ति ने लंदन में खिड़की से लटकी 3 साल की बच्ची की जान बचाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: 'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: मुंबई के स्टार्टअप ने 64 साल के व्यक्ति को काम पर रखा, वीडियो देखकर इंटरनेट पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Connaught Place Delhi,  viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com