विज्ञापन

6 साल की उम्र से क्रिकेट के प्रति जिद, जुनून और मेहनत; अब अंडर-19 टीम के कप्तान बने यशवर्धन सिंह चौहान

ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन के साथ कप्तानी सौंपी गई है. श्रीलंका दौरे के लिए घोषित टीम के साथ वे तीन वनडे और दो मल्टी डे मैचों में टीम का नेतृत्व करेंगे. इस उपलब्धि से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है.

6 साल की उम्र से क्रिकेट के प्रति जिद, जुनून और मेहनत; अब अंडर-19 टीम के कप्तान बने यशवर्धन सिंह चौहान
ग्वालियर के यशवर्धन सिंह बने अंडर-19 टीम के कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन

Who is Yashvardhan Singh Chauhan: ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाई है. खास बात यह है कि उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है, जिससे परिवार और शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है. जैसे ही चयन की खबर सामने आई, उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया. बचपन से क्रिकेट के प्रति समर्पित यशवर्धन की इस सफलता में उनके माता-पिता और कोच का अहम योगदान रहा है. श्रीलंका दौरे के लिए चयनित इस टीम के साथ अब यशवर्धन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने नेतृत्व और खेल का प्रदर्शन करेंगे.

घर पहुँची खुशियों की सौगात, बधाई देने वालों का तांता

ग्वालियर के हुरावली इलाके में रहने वाले यशवर्धन सिंह चौहान के अंडर-19 टीम में चयन और कप्तानी मिलने की खबर मिलते ही घर में जश्न का माहौल बन गया. उनकी मां रीना चौहान ने बेटे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. आसपास के लोग और रिश्तेदार लगातार घर पहुंचकर बधाइयां दे रहे हैं.

Yashvardhan Singh Chauhan: ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान

जब मैंने पहली बार बैट पकड़ा, वह सही तरीके से था : यशवर्धन सिंह चौहान

भारतीय अंडर-19 टीम के बी कप्तान बनाए जाने पर यशवर्धन सिंह चौहान ने अपने शुरुआती क्रिकेट सफर को याद करते हुए कहा कि उनके पिता भी क्लब स्तर के क्रिकेटर रह चुके हैं और बचपन में जब उन्होंने पहली बार बल्ला थामा तो उनकी ग्रिप देखकर ही पिता ने उनके क्रिकेट की दिशा तय कर दी. उन्होंने बताया कि “जब मैंने पहली बार बैट पकड़ा, वह सही तरीके से था, तभी पापा ने फैसला किया कि मुझे ग्वालियर की एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया जाए.” यशवर्धन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और शुरुआती प्रशिक्षण को दिया, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी.

कोच और परिवार का अहम योगदान

यशवर्धन की सफलता के पीछे उनके माता-पिता और कोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उनके पिता अनामी चौहान, जो पेशे से व्यवसायी हैं, बेटे के प्रेरणास्रोत रहे हैं. मां का भी लगातार समर्थन मिला. यशवर्धन ने करीब 6-7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अपने जुनून से इस मुकाम तक पहुंचे.

सिंधिया स्कूल के छात्र रहे, मिली खास शुभकामनाएं

यशवर्धन सिंधिया स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं. उनके चयन की जानकारी सबसे पहले स्कूल के कोच ने दी. इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने भी उन्हें फोन कर बधाई दी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन ने भी कॉल कर उन्हें शुभकामनाएं दीं.

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे यशवर्धन

यशवर्धन को 15 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है, जो श्रीलंका दौरे पर जाएगी. यह टीम तीन वनडे और दो मल्टी डे मैचों की सीरीज खेलेगी. पहला वनडे मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा. टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर 23 जून से शुरू होगा और 30 जून को टीम श्रीलंका के लिए रवाना होगी.

मां की उम्मीद; बेटा खेलेगा टीम इंडिया के लिए

यशवर्धन की सफलता से उनकी मां बेहद भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि उनके पास खुशी जताने के लिए शब्द नहीं हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि यशवर्धन एक दिन भारतीय सीनियर टीम के लिए भी खेलेगा.

यह भी पढ़ें : MP के दिव्यांग क्रिकेटर लोकेंद्र आर्य का इंडिया ए टीम में चयन; जुगाड़ से खरीदी किट, NDTV से बोले- नीली जर्सी...

यह भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले MP में बड़ा आयोजन; 14 जून को स्पेशल सेशन, CM मोहन यादव की खास अपील

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा की बेटी ने भरी उड़ान; प्रिया मालवीय बनीं इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर, खुद सुनायी सक्सेस स्टोरी

यह भी पढ़ें : किसान भाईयों खुशखबरी; विदिशा को मॉडल कृषि विज्ञान केंद्र की सौगात, शिवराज सिंह चौहान ने किया तारीख का ऐलान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19 Team, MP News, Indian Cricket Captain, Gwalior, Indian Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com