Hardik pandya and Mark Boucher: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे .बता दें कि आईपीएल (IPL) के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमें नए कप्तान हार्दिक पंड्या और कोच मार्क बाउचर मौजूद थे. दोनों ने मिलकर पत्रकारों को सवालों का जमकर जवाब दिया. वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दो ऐसे सवाल भी सामने आए जिसे सुनकर हार्दिक और कोच बाउचर के भी होश उड़ गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक से एक पत्रकार से सीधा सा सवाल किया जिसपर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने चुप्पी साध ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हार्दिक से एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि, "क्या आपने शर्त रखी थी कि कप्तान होंगे तभी आप मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे?", जब यह सवाल किया गया तो हार्दिक ने चुप्पी साध ली और इसका कोई जवाब नहीं दिया. वहीं, कोच मार्क बाउचर ने पूछा गया कि "मार्क मैं यह जानना चाहता हूं कि रोहित की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपने के पीछे मैनेजमेंट की क्या वजह रही थी." मार्क ने भी इन सवालों का जवाब नहीं दिया और काफी असहज दिखे.
What is The reason Behind that silence RIP HARDIK PANDYA 🤬 pic.twitter.com/kv9C1vRHg3
— Prof cheems ॐ (@Prof_Cheems) March 18, 2024
रोहित से मिलेगी मदद (Hardik Pandya On Rohit Sharma)
हालांकि बाद में हार्दिक ने रोहित शर्मा को लेकर बात की, और कहा, "इसमें पहले के मुकाबले कुछ अलग नहीं होगा। वह मेरी मदद के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे.आपने बताया कि वह भारतीय टीम के कप्तान है, यह मेरे लिए मददगार होगा क्योंकि इस टीम ने अब तक जो भी हासिल किया है वह उनकी कप्तानी में ही मिला है और मुझे बस इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए अलग तरह की स्थिति होगी, यह अच्छा अहसास होगा क्योंकि हम 10 साल से एक साथ खेल रहे हैं.मैंने अपना पूरा करियर उनके नेतृत्व में खेला है। मुझे उम्मीद है कि वह मेरा समर्थन और मार्गदर्शन करना जारी रखेंगे" पंड्या ने इस बात को स्वीकार किया कि गुजरात टाइटन्स का साथ छोड़ने और मुंबई इंडियंस में रोहित की जगह कप्तान बनने पर प्रशंसकों के एक वर्ग ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी.
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित और बाबर आजम नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है अब तक का सर्वश्रेष्ठ T20 खिलाड़ी, मिस्बाह उल हक ने बताया
यह भी पढ़ें: "IPL 2024: क्या मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा से हुई बात? हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं