Misbah Ul Haq on Jasprit Bumrah: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक (Misbah Ul Haq) ने बेस्ट टी-20 खिलाड़ी का ऐलान किया है. एस्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने अबतक का सबसे बेस्ट टी-20 खिलाड़ी को चुना है. बता दें कि मिस्बाह ने कोहली, रोहित और बाबर आजम जैसे खिलाड़ी को बेस्ट टी-20 प्लेयर नहीं चुना है बल्कि भारत के जसप्रीत बुमराह को अबतक का सर्वश्रेष्ठ T20 खिलाड़ी चुना है. बता दें कि बुमराह ने टी20 में अबतक कुल 260 विकेट ले चुके हैं. वहीं, आईपीएल में बुमराह के नाम अबतक 145 विकेट दर्ज है.
बुमराह एक ऐसे गेंदबाज हैं जो पारी की शुरूआत और डेथ ओवरों में कमाल की गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहते हैं. बुमराह इस समय भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. यही कारण है कि मिस्बाह ने बुमराह को बेस्ट टी-20 प्लेयर चुना है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का विजेता मिल चुका है. इस्लामाबाद यूनाइटेड ने फाइनल में मुल्तान सुल्तांस को 2 विकेट से हराकर पीएसएल के खिताब पर कब्जा जमा लिया है. फाइनल में मुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे जिसके बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन बनाकर मैच को जीत लिया. फाइनल मैच का फैसला भी आखिरी गेंद पर हुआ. एक गेंद पर इस्लामाबाद यूनाइटेड को एक रन की दरकार था.
ऐसे में मोहम्मद अली की गेंद पर हुनैन शाह ने चौका जड़ते हुए इस्लामाबाद को जीत दिला दी. इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम तीसरी बार पीएसएल का खिताब जीतने में सफल रही है. इससे पहले इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम 2018 और 2016 में पीएसएल का खिताब जीत चुकी है. बता दें कि आखिरी 6 गेंद पर 8 रन इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम को बनाने थे.
यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित और बाबर आजम नहीं बल्कि यह खिलाड़ी है अब तक का सर्वश्रेष्ठ T20 खिलाड़ी, मिस्बाह उल हक ने बताया
यह भी पढ़ें: "IPL 2024: क्या मुंबई की कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा से हुई बात? हार्दिक पांड्या ने दिया ये जवाब
इमाद वसीम को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया तो वहीं शादाब खान प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं