चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 22 मार्च को होने वाले मुकाबले से आईपीएल 2024 की शुरुआत होनी है. वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 24 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान का आगाज करेगी. मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी दिलचस्प होनी की उम्मीद है. वहीं इस सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, जिसमें टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या और मार्क बाउचर मौजूद रहे. इस दौरान हार्दिक पांड्या से कई सवाल हुए जिसमें रोहित शर्मा को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिसका मुंबई के कप्तान ने जवाब दिया. बता दें, हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 और 2023 सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई की थी. लेकिन आईपीएल 2024 के लिए उन्हें मुंबई इंडियंस ने गुजरात से ट्रेड किया और रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंपने का फैसला लिया.
मुंबई इंडियंस के प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक पांड्या से रोहित को लेकर सवाल पूछा गया था. हार्दिक से रोहित शर्मा की कप्तानी करने को लेकर सवाल पूछा गया, इसके जवाब में हार्दिक ने कहा,"रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान हैं जिससे मुझे मदद मिलती है, इस टीम ने जो हासिल किया है, वह उनके नेतृत्व में हासिल किया है और मैं इसे आगे बढ़ाता हूं. मैंने पूरा करियर उनके नेतृत्व में खेला और मुझे पता है कि उनका हाथ हमेशा मेरे कंधे पर रहेगा." हार्दिक पांड्या ने इस दौरान साफ किया कि रोहित शर्मा की अगुवाई करने में कोई अजीब बात नहीं होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
🚨 𝐖𝐄 𝐀𝐑𝐄 𝐋𝐈𝐕𝐄 🚨
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 18, 2024
Follow all the updates from the Press Conference on this 👇🧵
YouTube Live ➡️ https://t.co/XpqMBB7e6x#OneFamily #MumbaiIndians
हार्दिक से रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस से फैंस की प्रतिक्रिया को लेकर सवाल पूछा गया, इसका जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कहा,"मैं फैंस की भावनाओं का सम्मान करता हूं लेकिन मैं केवल उन्हें ही कंट्रोल कर सकता हूं जिन्हें कंट्रोल किया जा सकता है. मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन मैं इस पर ध्यान केंद्रित करूंगा कि मैं (कप्तान के रूप में) क्या कर सकता हूं."
इस दौरान हार्दिक पंड्या ने स्वीकार किया कि कप्तानी में बदलाव के बाद से उनकी अभी तक रोहित शर्मा से कोई ठोस बातचीत नहीं हुई है. रोहित के साथ उनकी बातचीत के सवाल पर हार्दिक का जवाब था, "हां और नहीं." उन्होंने कहा, "मुझे रोहित से बात करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला क्योंकि वह दौरे पर हैं. जब वह टीम के साथ जुड़ेंगे तो मैं निश्चित रूप से उनसे बात करूंगा."
यह भी पढ़ें: IPL 2024: कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को घोषित किया गया फिट, लेकिन दी गई यह बड़ी 'वॉर्निंग'
यह भी पढ़ें: "मैं ट्रॉफी जीतने वाली अकेली...", स्मृति मंधाना ने RCB की जीत के बाद दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं