क्रिकेट प्रेमियों ने पाकिस्तान की टीम को वाइट बॉल क्रिकेट में अक्सर ग्रीन जर्सी में ही देखा है. मगर इंग्लैंड के साथ लाहौर में जारी वनडे ट्राई सीरीज में आज खिलाड़ी पिंक जर्सी में नजर आ रहे हैं. जिसके बाद से हर कोई हैरान है. लोगों का एक ही सवाल है कि आखिर हमेशा ग्रीन जर्सी में नजर आने वाली पाकिस्तान की टीम आज पिंक जर्सी में क्यों खेल रही है? अगर आपका भी यही सवाल है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. पिंक जर्सी पहनने का फैसला खिलाड़ियों का नहीं बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का है. बोर्ड चाहता है कि महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जा जाए. यही वजह है कि महिलाओं के बीच स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के इरादे से खिलाड़ियों को पिंक जर्सी पहनाकर मैदान में उतारा गया है.
'ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ' के रूप में मनाया जाता है अक्टूबर महीना
पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज अक्टूबर माह में खेला जा रहा है. जारी माह यानी कि अक्टूबर महीने को दुनियाभर में 'ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ' के रूप में भी मनाया जाता है. इसलिए अक्टूबर महीने को 'पिंकटूबर' भी कहा जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

गद्दाफी स्टेडियम भी गुलाबी रंग में रंगा
खिलाड़ी ही नहीं लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम भी गुलाबी रंग में पूरी तरह से रंगा हुआ नजर आ रहा है. यही नहीं स्टंप और स्कोर लाइन भी पिंक कलर में ही दिखाई पड़ रहा है. पीसीबी क्रिकेट की पॉपुलैरिटी का इस्लेमाल एक नेक कार्य के लिए कर रही है, जो की सराहनीय है.
जानिए विशेष मुहिम के पीछे का मकसद
विशेष मुहिम के पीछे का मेन मकसद बीमारी की जल्द से जल्द पहचान करना, रेगुलर जांच और टाइम पर इलाज के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाना है. इसके अलावा बीमारी से प्रभावित लोगों की मदद और सपोर्ट के लिए लोगों को प्रेरित करना भी है.
यह भी पढ़ें- Shaheen Afridi vs Joe Root: 5 रन बनाकर लौटे इंग्लिश स्टार, VIDEO में देखें कैसे हुआ शिकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं