बेन डकेट ने कमाल कर दिया है. पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी वनडे ट्राई सीरीज का एक रोमांचक मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर में खेला जा रहा है. जहां बेन डकेट ने शतक जमाते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. डकेट के वनडे करियर का यह पांचवां शतक है. मुकाबले के दौरान पारी का आगाज करते हुए 32 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 111 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 94.59 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल थे.
डकेट के इस पारी की खूब हो रही है सराहना
लाहौर में पाक गेंदबाजों के सामने जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज एक-एक रनों के लिए जूझ रहे थे. वहां डकेट की यह शतकीय पारी हर किसी को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर रही है. मुकाबले के दौरान उन्होंने धैर्य और जज्बे का अच्छा तालमेल दिखाया. जिसके बदौलत वह शतक पूरा करने में कामयाब रहे. मुकाबले के दौरान पांच फुट और सात इंच के बल्लेबाज को अराफात मिन्हास ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. जिनका शानदार कैच आगा सलमान ने पकड़ा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BRILLIANT 💯 BY BEN DUCKETT AGAINST PAKISTAN #PAKvsENG https://t.co/NSwrwOrJKb
— CricDiaries (@abhi_9874) October 25, 2026
बेन डकेट का वनडे करियर
बेन डकेट ने इंग्लैंड की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 43 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच वह 43 पारियों में 1807 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. जिसमें पांच शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. 165 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
241 रन बनाने में कामयाब रही इंग्लैंड
लाहौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 46.4 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 241 रन बनाने में कामयाब रही. पारी का आगाज करते हुए जहां डकेट ने शतक लगाया. वहीं छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सैम करन 52 गेंद में 42 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा गस ऐटकिंसन ने नाबाद 36 रनों का योगदान दिया.
पाकिस्तान की तरफ से कैप्टन शाहीन शाह अफरीदी ने सर्वाधिक चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा रजाउल्लाह और अराफात मिन्हास ने दो-दो विकेट चटकाए. हारिस रउफ ने एक सफलता प्राप्त की.
यह भी पढ़ें- VIDEO: सूर्या ने नए खेल में आजमाया हाथ, वीडियो शेयर कर कहा, 'बैट अलग, बॉल अलग, पर स्कॉई का जलवा वही'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं