विज्ञापन

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी-ईशान किशन- पृथ्वी शॉ सभी फ्लॉप, नंबर-9 पर उतरे अंशुल कंबोज ने मचा दी तबाही

Anshul Kamboj Madness with Bat in Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में कंबोज का धमाकेदार बैटिंग प्रदर्शन देखने को मिला है, अंशुल कंबोज ने अहम मौके पर अपनी बैटिंग का हुनर ​​दिखाया और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर धमाका कर दिया.

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी-ईशान किशन- पृथ्वी शॉ सभी फ्लॉप, नंबर-9 पर उतरे अंशुल कंबोज ने मचा दी तबाही
Duleep Trophy 2026:

Anshul Kamboj in, Duleep Trophy 2026: दिलीप ट्रॉफी में सितारों से सजी बैटिंग लाइन-अप उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और पृथ्वी शॉ बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके. लेकिन नॉर्थ जोन की ओर से खेलते हुए नंबर 9 पर बैटिंग करने आए कंबोज ने गदर मचा दिया. कंबोज ने नंबर-9 पर उतरकर शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसकी अब चर्चा हो रही है. नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच इस मुकाबाले में नॉर्थ जोन की टीम अपनी पहली पारी में 161 रन पर 7 विकेट गंवाकर मुश्किल स्थिति में थी. लेकिन इसके बाद कंबोज बल्लेबाजी करने आए.

कंबोज ने तूफानी अंदाज में बैटिंग कर धमाका कर दिया. कंबोज ने सिर्फ 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और कुल 52 गेंदों  में 60 रन की पारी खेली, अपनी 60 रनों की तूफानी पारी में कंबोज ने 5 चौके और 5 छक्के  लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 115.38 का रहा.कंबोज की तूफानी पारी के दम पर नॉर्थ जोन को  251 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

दूसरी ओर नॉर्थ जोन की पहली पारी में कंबोज की आतिशी पारी के अलावा कप्तान आयुष बडोनी ने नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 51 रन बनाए. उन्होंने आयुष दोसिया के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 गेंदों में 72 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाने का काम किया. दोसिया ने 110 गेंदों में 42 रन बनाए.

पहले दिन दलीप ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों का अपने-अपने टीम के लिए ऐसा रहा परफॉर्मेंस

  • वैभव सूर्यवंशी - 8(6)
  • पृथ्वी शॉ - 22(21)
  • इशान किशन - 4(9)
  • शाहबाज़ अहमद - 100*(137)
  • अंशुल कंबोज - 60(52)
  • सुदीप घरामी - 146(185)
  • तनुश कोटियान - 4 विकेट
  • तुषार देशपांडे - 4 विकेट
  • अर्शदीप सिंह - 4 रन और 1 विकेट

घरामी और शाहबाज का शतक 

बंगाल के मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज सुदीप घरामी ने पिछले घरेलू सत्र की शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए  दलीप ट्रॉफी के पहले दिन 146 रन की शानदार पारी खेली जिससे पूर्वी क्षेत्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के खिलाफ दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 355 रन बना लिए. घरामी को शाहबाज अहमद का अच्छा साथ मिला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी कर ईस्ट जोन को पांच विकेट पर 138 रन की मुश्किल स्थिति से उबारा. शाहबाज 100 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट में अनोखा कमाल, श्रीलंका में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल का तहलका, बना दिया महारिकॉर्ड, 80 साल में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal: टूटा सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी में रचा इतिहास

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Anshul Kamboj, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com