विज्ञापन

IND vs SL Test: कौन हैं इंदौर के सारांश जैन? दूर कर पाएंगे टीम इंडिया की परेशानी, MP को बना चुके हैं चैंपियन

भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज 2026 के लिए भारतीय टीम में पहली बार शामिल हुए इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन चर्चा में हैं. जानिए कौन हैं सारांश जैन, रणजी ट्रॉफी में उनका रिकॉर्ड, मध्य प्रदेश को चैंपियन बनाने में उनकी भूमिका और टीम इंडिया में चयन की पूरी कहानी.

IND vs SL Test: कौन हैं इंदौर के सारांश जैन? दूर कर पाएंगे टीम इंडिया की परेशानी, MP को बना चुके हैं चैंपियन
  • इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है.
  • सारांश जैन ने मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया है.
  • उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में सात मैचों में 30 विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई.

इंदौर की गलियों से निकलकर भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर तय करना किसी सपने के सच होने जैसा है. वर्षों तक घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत करने वाले मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को आखिरकार वह मौका मिल गया, जिसका हर युवा क्रिकेटर इंतजार करता है. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में उनका चयन सिर्फ एक खिलाड़ी की सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह धैर्य, संघर्ष और लगातार बेहतर प्रदर्शन की जीत भी है. 

अब इंदौर समेत पूरा मध्य प्रदेश इस उम्मीद में है कि सारांश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ेंगे और टीम इंडिया के लिए भरोसेमंद ऑलराउंडर साबित होंगे.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया है, जिसमें पहली बार इंदौर के सारांश जैन को जगह मिली है. भारत को श्रीलंका में दो टेस्ट मैच खेलने हैं. पहला मुकाबला 15 अगस्त से और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से शुरू होगा. ऐसे में अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सारांश को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं.

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन

31 मार्च 1993 को जन्में सारांश जैन पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश की रणजी टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. ऑफ स्पिन गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है, जबकि जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में उपयोगी रन बनाकर भी उन्होंने कई मैचों का रुख बदला है.  

रणजी चैंपियन बनाने में निभाई बड़ी भूमिका

मध्य प्रदेश के रणजी ट्रॉफी विजेता बनने के सफर में भी सारांश की भूमिका काफी अहम रही है. टीम को जब भी विकेट की जरूरत पड़ी, उन्होंने जिम्मेदारी निभाई. वहीं बल्ले से भी कई महत्वपूर्ण साझेदारियां कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मुंबई को हराकर 2021-2022 का रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली टीम के सदस्य रहे सारांश ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश के लिए 7 मैचों में 30 विकेट लिए. 

भारत-ए के लिए भी दिखाया दम

हाल ही में भारत-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर सारांश ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से महत्वपूर्ण विकेट लिए और बल्लेबाजी में भी उपयोगी योगदान दिया. इस दौरे ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और चयनकर्ताओं को यह भरोसा दिलाया कि वह बड़े स्तर पर भी खुद को साबित करने की क्षमता रखते हैं.

टीम इंडिया की परेशानी दूर कर सकते हैं सारांश?

भारतीय टीम लंबे समय से ऐसे ऑलराउंडर की तलाश में रही है जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे सके. सारांश जैन के पास यह क्षमता है. उनकी ऑफ स्पिन गेंदबाजी विदेशी परिस्थितियों में उपयोगी साबित हो सकती है, जबकि बल्लेबाजी में भी वह टीम को अतिरिक्त मजबूती दे सकते हैं. यही वजह है कि उनके चयन को भारतीय टेस्ट टीम के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सारांश जैन क्रिकेट करियर

सांराश ने घरेलू क्रिकेट में 54 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. उन्होंने 85 पारियों में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाते हुए 2,223 रन बनाए. वहीं सारांश 188 विकेट भी ले चुके हैं. वहीं, 47 लिस्ट ए मैचों की 35 पारियों में 553 रन और 38 विकेट लिए है. 20 टी20 मैचों में उन्होंने 18 विकेट लिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ind Vs SL, India Vs Sri Lanka Test Series, Cricketer Debut, Cricketer Success Story, MP Cricket Player
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com