विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: टूटा सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी में रचा इतिहास

Yashasvi Jaiswal record in Test: भले ही जायसवाल अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर सके लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए, अपनी पारी में जायसवाल ने 9 चौके जमाए.

Yashasvi Jaiswal: टूटा सुनील गावस्कर और रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी में रचा इतिहास
IND vs SL, Yashasvi Jaiswal record in Test: जायसवाल ने रचा इतिहास

IND vs SL, 2nd Test, Yashasvi Jaiswal record: भले ही यशस्वी जायसवाल दूसरे टेस्ट मैच में अपना अर्धशतक नहीं पूरा कर पाए और 45 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी 45 रन की पारी में जायसवाल ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. यशस्वी जायसवाल अपने टेस्ट करियर के बतौर ओपनर पहले 57 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर ने आगे निकल गए हैं. बता दें कि 57 पारियों के बाद जायसवाल ने बतौर ओपनर टेस्ट में 2612 रन बना लिए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अपने टेस्ट करियर के पहले 57 पारियों के बाद  कुल 2586 रन बनाने में सफल रहे थे.

वहीं, महान सुनील गावस्कर ने अपने टेस्ट करियर के पहले 57 पारियों के बाद 2572 रन बनाने का कमाल किया था. इस मामले में पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग हैं. सहवाग ने अपने टेस्ट करियर के पहले 57 पारियों के बाद कुल 2986 रन बनाए थे. वहीं, दूसरे नंबर पर गौतम गंभीर हैं. गंभीर ने टेस्ट करियर का शुरुआती 57 पारियों के बाद 2800 रन बनाने का कमाल किया था. 

बतौर ओपनर टेस्ट में पहले 57 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • 2986 रन: वीरेंद्र सहवाग
  • 2986 रन: गौतम गंभीर
  • 2986 रन: यशस्वी जयसवाल
  • 2986 रन: रोहित शर्मा
  • 2986 रन: सुनील गावस्कर

जायसवाल से भिड़े श्रीलंकाई खिलाड़ी

कोलंबो टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को राहुल (18) और जायसवाल (45) ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई,  जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की और इस दौरान कट शॉट खेलने से परहेज किया जो अतीत में कई बार उनके लिए परेशानी का सबब बना है. उन्होंने तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए और बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर बेहतरीन कवर ड्राइव खेला. राहुल ने भी संयमित बल्लेबाजी की और जयसूर्या की गेंद पर उनके सिर के ऊपर से छक्का लगाया.
हालांकि कुमारा की गेंद पर स्क्वायर कट खेलने की कोशिश में राहुल ने विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच थमा दिया. 

जायसवाल बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन असिथा फर्नांडो की अंदर आती शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए. जायसवाल के आउट होने के बाद कुछ देर मैदान पर तनातनी भी दिखी.गॉल में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में डिकवेला से हुई कहासुनी को लेकर फर्नांडो ने जायसवाल को विदाई देने का इशारा किया. जायसवाल पीछे मुड़े और दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई। इस दौरान उनका हेलमेट फर्नांडो के माथे से भी छू गया. हालांकि श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने जल्द ही स्थिति को संभाल लिया.

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Rohit Gurunath Sharma, Sunil Gavaskar, Cricket, India Vs Sri Lanka 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com