- दिव्या मिश्रा और मानस बाजपेयी के बीच तलाक और आर्थिक विवाद के कारण तनाव और झगड़े बढ़ रहे थे.
- तलाक प्रक्रिया के दौरान दिव्या ने एक करोड़ रुपये की कम्पनशेशन की मांग की थी, जो विवाद का कारण बनी.
- मानस ने दिव्या को गोली मारकर हत्या की, फिर मानसिक रूप से कमजोर बहन तुलिका की हत्या की और खुद को गोली मारी.
लखनऊ दिव्या मिश्रा मर्डर केस में नया ट्विस्ट सामने आया है. अभी तक जो जानकारी सामने आई थी कि उसके अनुसार दिव्या मिश्रा और उसके पति मानस बाजपेयी के बीच विवाद था. मामला तलाक तक पहुंच चुका था. विवाद इस मोड़ तक पहुंचा कि मानस ने दिव्या को बैंक से बाहर बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी. फिर अपने घर पहुंचा और वहां मानसिक रूप से अपनी बीमार बहन को भी मार दिया और उसके बाद मानस ने खुद को गोली मार ली. इस डबल मर्डर और सुसाइड केस को लेकर लखनऊ में सनसनी मची है. पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. अब इस केस में नया मोड़ एक करोड़ रुपए की डिमांड के रूप में आया है.
एक करोड़ रुपए कम्पनशेशन की मांग
सामने आई जानकारी के अनुसार तलाक के दौरान दिव्या की ओर से करीब 1 करोड़ रुपये कम्पनशेसन मांग गया था. इसका दावा किया गया है. भरण-पोषण और स्त्रीधन वापस लेने के लिए रकम मांगने की बात सामने आईक है. तलाक और आर्थिक विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव था.
आर्थिक विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच जारी
पुलिस को मिले दस्तावेजों में कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी मिली है. दस्तावेजों में तलाक और स्त्रीधन से संबंधित प्रक्रिया का भी उल्लेख है. बताया जाता है कि दो दिन पहले ही कोर्ट में तारीख थी, जिसके बाद विवाद आगे बढ़ा. अब 1 करोड़ रुपये की मांग को लेकर पुलिस जांच कर रही है. आर्थिक विवाद समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है.
मानसिक रूप से कमजोर तुलिका के लिए होता था विवाद
बताया गया कि दिव्या और मानस में मानसिक रूप से कमजोर तूलिका के लिए भी आए दिन झगड़ा होता रहता था. तुलिका मानस की बहन थी. दिव्या की हत्या के बाद मानस ने तुलिका की भी गोली मारकर हत्या कर दी. उसके बाद मानस ने खुद को गोली मार दिया.
दिव्या नहीं चाहती थी कि मानस बहन को अपने साथ रखें
सूत्र बताते हैं कि दिव्या मिश्रा नहीं चाहती थी कि मानस जीवन भर अपनी बहन को अपने साथ रखें और उसका भरण पोषण करें. मानस और दिव्या की फैमली आगे नहीं बढ़ पाई, जिसके लिए दिव्या तूलिका की कंडीशन और मानव के रवैये को जिम्मेदार मानती थी.
दिव्या की बहन प्रज्ञा का दावा- साइको था मानस
दूसरी ओर इस मामले में दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि मानस साइको था. यहां तक की फैमिली कोर्ट में जो काउंसलर था, उससे भी उसकी झड़प हो चुकी थी. प्रज्ञा का दावा है कि सुहागरात वाले दिन ही मानस ने आधे खर्च की बात कही थी, जिसे दिव्या ने सहर्ष स्वीकार भी कर लिया था.
दिव्या का हाथों पर मानस के नाम का टैटू
मानस के रवैये से दिव्या उससे अलग हुई. लेकिन अलग होने के बाद भी दिव्या लगातार स्ट्रेस में बनी रहती थी. यहां तक की उसके हाथों पर मानस के नाम का टैटू भी था. 2 महीने पहले दिव्या का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके पैर में चोट लगी थी. प्रज्ञा का दावा है कि एक्सीडेंट मानस की वजह से उत्पन्न हुए स्ट्रेस की वजह से हुआ था.
मानस और उसकी बहन ने बीमार मां को इतना पीटा कि मौत हो गई
प्रज्ञा का कहना है कि Blinkit से मंगवाए गए टमाटर में अगर कोई टमाटर खराब निकलता तो उसका दोष मानस दिव्या को देता था. तूने ऑर्डर कैसे किया? यहां तक की प्रज्ञा मिश्रा यह भी कहती हैं कि उनकी बहन ने उनको बताया कि मानव और उनकी बहन तूलिका दोनों ने अपनी बीमार माता जी को इतना पीटा की उनका निधन हो गया.
यह भी पढ़ें - सुहागरात पर ही असली चेहरा दिखाया, मां को पीट-पीटकर मार डाला... बहन को खोने वाली प्रज्ञा मिश्रा ने बताई जीजा की करतूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं