विज्ञापन

Don Bradman नंबर 1, Shubman Gill नंबर 2, भारतीय कप्तान ने बल्ले से टेस्ट में बनाया ये महारिकॉर्ड

Shubman Gill, IND vs SL, 2nd Test: शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. गिल के टेस्ट करियर पर गौर करें तो भारतीय कप्तान 43 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 11 शतक और 9 अर्धशतकों की मदद से 3,043 रन बनाए हैं

Don Bradman नंबर 1, Shubman Gill नंबर 2, भारतीय कप्तान ने बल्ले से टेस्ट में बनाया ये महारिकॉर्ड
Shubman Gill vs Don Bradman: गिल का ऐतिहासिक कारनामा

Shubman Gill record in Test: कोलंबो टेस्ट मैच में शुभमन गिल भारत की पहली पारी के दौरान 108 रन बनाकर 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में गिल ने 6 चौके लगाए. गिल को असिथा फर्नांडो ने आउट कर पवेलियन भेजा, भले ही गिल अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए लेकिन उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. बतौर कप्तान शुभमन गिल का बल्लेबाजी औसत अब 75.93 तक पहुंच गया है. ऐसा होते ही गिल  टेस्ट क्रिकेट में सबसे अच्छे बैटिंग औसत (कम से कम 1,000 रन) वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

सर डॉन ब्रैडमैन के बाद गिल का औसत बेहतरीन

गिल से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन हैं.टेस्ट कप्तान के तौर पर ब्रैडमैन का औसत ज़बरदस्त 101.51 का है.  जबकि गिल 72.93 के औसत के साथ दूसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा 69.60 के औसत के साथ तीसरे नंबर पर हैं, उनके बाद स्टीव स्मिथ (68.07) और श्रीलंका के महेला जयवर्धने (59.11) का नंबर औसत के मामले में आता है. 

गिल ने अपने 3,000 रन पूरे कर लिए

टेस्ट क्रिकेट में गिल ने अपने 3,000 रन पूरे कर लिए. टेस्ट क्रिकेट में 3,000 रन पूरे करने वाले गिल भारत के चौथे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. गिल ने यह उपलब्धि 26 साल और 349 दिन की उम्र में हासिल की. भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 3,000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. तेंदुलकर ने 23 साल 228 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी. दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग (26 साल 157 दिन) और तीसरे नंबर पर दिलीप वेंगसरकर (26 साल 263 दिन) हैं.

गिल ने कम उम्र में 3,000 टेस्ट रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. कपिल देव ने 26 साल और 356 दिन यह उपलब्धि हासिल की थी.

शुभमन गिल ने 108 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली. गिल के टेस्ट करियर पर गौर करें तो भारतीय कप्तान 43 टेस्ट मैचों की 77 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 11 शतक और 9 अर्धशतकों की मदद से 3,043 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 269 रन है. गिल ने 2020 में टेस्ट डेब्यू किया था.

ये भी पढ़ें-नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- IND vs SL: शुभमन गिल के टेस्ट में 3 हजार रन पूरे, कपिल देव का तोड़ा रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shubman Singh Gill, Donald George Bradman, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com