Viral Video: पोलैंड की फेमस मॉडल डोमिनिका पटालास-कालरा (Dominika Patalas-Kalra) पिछले करीब 10 सालों से भारत में रहकर यहां के कल्चर को एक्सप्लोर कर रही हैं. अपने इस सफर में उन्हें जो कुछ भी अलग लगता है या अच्छा लगता है, उसे वे वीडियो में कैद कर लेती हैं और फिर अपने इंस्टाग्राम (domipatalas) अकाउंट पर शेयर करके उन लोगों को जागरूक करती हैं जो भारत घूमने आने वाले होते हैं. हाल ही में डोमिनिका ने एक ऐसा ही वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 5 लाइनों में इंडिया की वो खूबियां बताई हैं, जो किसी और देश में देखने को नहीं मिलती हैं.
वीडियो में क्या-क्या बताया?
23 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खबर लिखे जाने तक मात्र 13 घंटे में इसे 53 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. वीडियो की शुरुआत में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर डोमिनिका एक मेट्रो स्टेशन की एलिवेटेड सीढ़ियों पर खड़ी नजर आ रही हैं. वे लिखती हैं, 'हर कुछ मीटर पर चाय की टपरी, लोगों से खचाखच भरी ट्रेनें, हर जगह क्रिकेट की धूम, कलरफुल मार्केट और जगह-जगह जश्न मनाते लोग, ये सब वो बाते हैं जो आपको सिर्फ इंडिया में ही देखने को मिलेंगी. मैं कई देश घूम चुकी हूं, लेकिन ऐसी वाइब्स कहीं और देखने को नहीं मिली हैं. सच में ये बहुत खूबसूरत है.'
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो कमेंट करते हुए 73 लोग लिखते हैं, 'भारत में हर किसी के लिए और हर मौसम के हिसाब से घूमने-फिरने के लिए बहुत कुछ है. यहां आपको रेगिस्तान, मैदान, पहाड़, नदियां, समुद्र-तट और खाड़ी के साथ-साथ आधुनिक और ऐतिहासिक इंफ्रास्ट्रक्चर का मिला-जुला अनुभव भी मिलेगा. भारत में चाय एक इमोशन है. इसे पीने के बाद यहां के लोग एनर्जेटिक फील करते हैं. लेकिन कुछ भी हो, भारत के प्रति आपका प्यार आपके दिल की दयालुता और खुलेपन को दर्शाता है. जिस तरह आपको भारत से प्यार हो गया है, उसी तरह हम भी पोलैंड और वहां के शानदार लोगों का बहुत सम्मान और आदर करते हैं.'
पहले की थी चंडीगढ़ की तारीफ
हालांकि, डोमिनिका का यह पहला वीडियो नहीं है. जब से वे भारतीय मूल के पुलकित कालरा के साथ शादी करके भारत में सेटल हुई हैं, तब से वे इस तरह की पॉलिटिव वीडियोज लगातार बनाती रहती हैं. अपने पहले वीडियोज में वे चंडीगढ़ की तारीफ कर चुकी हैं, भारत से दुनिया के सीखने लायक 3 चीजें बता चुकी हैं और भारत शिफ्ट होने के बाद अपनाई गईं 15 आदतों के बारे में भी बता चुकी हैं. इन सभी वीडियो को लाखों लोग ने सराहा था और कमेंट्स में खूब तारीफ की थी.
ये भी पढ़ें:- मिल्क प्रोडक्शन की दुनिया में बड़ा 'चमत्कार', एंब्रियो ट्रांसफर से अब एक भैंस से होंगे साल भर में 50 से ज्यादा बच्चे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं