विज्ञापन

रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर

Ranking India’s Top 5 Longest Javelin Throws: भारत के रोहित यादव ने आखिरी प्रयास में 87.68 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ पुरुष भाला फेंक का खिताब अपने नाम किया तो वहीं स्टार लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने भी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर के रजत स्तर की प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया.

रोहित यादव नंबर 2, नीरज चोपड़ा टॉप पर, भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
Rohit Yadav Produces India’s Second-Best Throw; Only Neeraj Chopra Ahead Of Him

India's top 5 longest javelin throwers: भारत के जैवलिन थ्रो के इतिहास में जब से नीरज चोपड़ा का नाम सामने आया है, तब से इस गेम में बहुत से भारतीय खिलाड़ी आगे आकर अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने की कोशिश कर रहे हैं. जैवलिन थ्रो खिलाड़ी में नीरज चोपड़ा के बाद अब रोहित यादव लगातार अच्छा परफॉर्मेंस कर रहे हैं, जिसके कारण जैवलिन थ्रो में भारत का भविष्य उज्जवल नजर आ रहा है. नीरज चोपड़ा और रोहित यादव के आने से भारत जैवलिन थ्रो में एक ग्लोबल ताकत बनकर उभरा है, जिन्होंने लगातार इस खेल में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं. हाल ही में नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीता तो वहीं अब लुसाने डायमंड लीग में  ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे.

Add image caption here

Add image caption here

दूसरी ओर रोहित यादव घरेलू स्तर पर और इंटरनेशनल लेवल पर धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं, अभी विश्व एथलेटिक्स महाद्वीपीय टूर के रजत स्तर की प्रतियोगिता में  गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की. रोहित ने यहां 87.68 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम करने में सफल रहे. रोहित की ओर से फेंका गया भाला की दूरी भारत की ओर से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. ऐसे में जानते हैं टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर के बारे में जिनके नाम सबसे दूर भाला फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है. 

नीरज चोपड़ा

इस लिस्ट में सबसे आगे ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा हैं, जो 90-मीटर का मार्क पार करने वाले पहले भारतीय बने और देश के सबसे बेहतरीन जैवलिन थ्रोअर बने हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रोहित यादव

दूसरे नंबर पर रोहित यादव हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर शानदार कंसिस्टेंसी दिखाई है. 24 साल के इस खिलाड़ी ने 87.68 मीटर के अपने करियर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जो उनके करियर का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.  इस शानदार प्रदर्शन ने रोहित को अब तक का दूसरा सबसे अच्छा भारतीय जैवलिन थ्रोअर बना दिया है. 

रोहित का 87.68 मीटर का थ्रो

  • भारत का अब तक का दूसरा सबसे अच्छा थ्रो है
  •  यह सिर्फ़ नीरज चोपड़ा के 90.23 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड (NR) से पीछे है
  •  किसी एशियाई एथलीट का अब तक का छठा सबसे अच्छा थ्रो है
  • इस सीज़न में दुनिया का चौथा सबसे अच्छा थ्रो है
  •  इस सीजन में एशिया का तीसरा सबसे अच्छा थ्रो है

किशोर जेना

इस मामले में तीसरे नंबर पर किशोर जेना हैं जिन्होंने अब तक का सबसे बेहतरीन थ्रो 87.54 मीटर है, जो उन्होंने 4 अक्टूबर 2023 को चीन के हांगझू में हुए एशियाई खेलों में हासिल किया था. इस शानदार थ्रो की बदौलत उन्होंने सिल्वर मेडल जीता और पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई किया.

चौथे नंबर पर देवेंद्र झाझरिया, पाचवें नंबर पर शिवपाल सिंह

चौथे नंबर पर देवेंद्र झाझरिया हैं जिन्होंने F46 वर्ग, पैरा एथलेटिक्स में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 87.04 मीटर का थ्रो हासिल किया था. वहीं, पांचवें नंबर पर शिवपाल सिंह हैं जिन्होंने 86.23 मीटर का थ्रो हासिल करने में सफलता हासिल की है. 

भारत की ओर से सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

रैंक    जैवलिन थ्रोअरसर्वश्रेष्ठ थ्रो
1नीरज चोपड़ा90.23 मीटर (राष्ट्रीय रिकॉर्ड)
 
2    रोहित यादव87.68 मीटर (2026, भुवनेश्वर)
 
3किशोर जेना    87.54 मीटर (एशियन गेम्स 2023)
 
4देवेंद्र झाझरिया87.04 मीटर (F46 वर्ग, पैरा एथलेटिक्स विश्व रिकॉर्ड)
 
5शिवपाल सिंह

86.23 मीटर

भारत के इन खिलाड़ियों की कामयाबियों ने ट्रैक और फील्ड की दुनिया में भारत का रुतबा बढ़ाया है और एथलीटों की नई पीढ़ी को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है.  जैसे-जैसे भारतीय जैवलिन का दायरा बढ़ रहा है, ये एथलीट बेहतरीन प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और एथलेटिक्स में देश के बढ़ते दबदबे की मिसाल बन रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के 'तेज गेंदबाज' से हारने के बाद नीरज चोपड़ा का पहला रिएक्शन, बोले- 88 मीटर भाला फेंकने के बाद

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के बाद रोहित यादव ने रचा इतिहास, भारत के ऑल टाइम दूसरे बेस्ट जैवलिन थ्रोअर बने, कॉन्टिनेंटल टूर में जीता गोल्ड मेडल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com