- महाराष्ट्र में 81 होटलों, रेस्तरां, क्लबों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया
- अभियान के तहत अब तक कुल 11 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं
- 12 अन्य प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस Improvement Notice जारी किया गया
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने फूड सेफ़्टी और साफ़-सफ़ाई के नियमों के उल्लंघन के कारण क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI), बांद्रा ईस्ट के MIG क्रिकेट क्लब और शहर के तीन अन्य क्लबों के फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए हैं. जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में कॉकरोच और मक्खियों का प्रकोप, बेहद गंदी रसोई, एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, चीजों का गलत भंडारण और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी जैसी गंभीर बातें सामने आईं. वहीं, बिना लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करने के कारण गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को 'स्टॉप बिजनेस' का नोटिस थमाया गया है.
नए कमिश्नर तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में FDA ने शहर और राज्य के अन्य हिस्सों में कई मशहूर भोजनालयों और खाने-पीने की जगहों का निरीक्षण किया. 24 से 27 जुलाई के बीच पूरे महाराष्ट्र में 81 होटलों, रेस्तरां, क्लबों और ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया. इस बड़े अभियान के तहत अब तक कुल 11 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं और 12 अन्य प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस Improvement Notice जारी किया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
CCI में कोल्ड स्टोरेज के अंदर रखे खाने पर पानी टपकता हुआ पाया गया, नालियां बंद थीं, कटिंग बोर्ड साफ़-सुथरे नहीं थे और वहां सड़ी-गली सब्ज़ियां, बहुत ज़्यादा पके हुए मशरूम और एक्सपायर हो चुके खाने के सामान रखे हुए थे. साथ ही, खाने की चीजों पर सही लेबलिंग की भी नहीं की गई थी.
इन 5 क्लबों पर गिरी गाज
1. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI)
2. आरके जुहू जिमखाना
3. अपर्णा जुहू जिमखाना
4. MIG क्रिकेट क्लब (बांद्रा पूर्व)
5. विलिंग्डन स्पोर्ट्स क्लब
गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को 'स्टॉप बिजनेस' नोटिस
एमआईजी क्रिकेट क्लब की जांच में पाया गया कि वहां बिना वैध FSSAI लाइसेंस के एक थर्ड-पार्टी द्वारा केटरिंग का काम किया जा रहा था. इसके अलावा गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को 'स्टॉप बिजनेस' नोटिस थमाया गया है. वहीं, बिना लाइसेंस के व्यवसाय संचालित करने के कारण गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब को 'स्टॉप बिजनेस' का नोटिस दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं