IPL 2021 के दूसरे दौर के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals) भी यूएई रवाना हो गई है. दिल्ली फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी सभी के साथ साझा की है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई वीडियो में टीम के खिलाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट से यूएई की फ्लाइट पकडते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'फिर से उड़ा चला 2.0, हम यूएई जा रहे हैं.' स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पहले से ही फिटनेस कोच के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हैं और बाकी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं, पृथ्वी शॉ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद सीधे यूएई पहुंचेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुंबई इंडियंस और सीएसके पिछले हफ्ते यूएई पहुंचे और ट्रेनिंग शुरू कर दी है. 14वां सीजन, जिसे इस साल मई में COVID-19 महामारी के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया था, 19 सितंबर को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्लॉकबस्टर क्लैश के साथ फिर से शुरू होगा.
19 सितंबर को पहला मैच होने के बाद दूसरे फेज का दूसरा मैच अबुधाबी में केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के बीच होगा. शारजाह 24 सितंबर को अपने पहले गेम की मेजबानी करेगा जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. कुल 13 मैच दुबई में, 10 शारजाह में और 8 अबू धाबी में होंगे.
अभी तक के प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली की टीम नंबर एक पर मौजूद है. वहीं, दूसरे पायदान पर सीएसके की टीम है. तीसरे पर आरसीबी औऱ चौथे पर मुंबई इंडियंस की टीम अपनी जगह बना पाने में सफल रही है. अब दूसरे फेज में आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में फेरबदल होती है या फिर यही 4 टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रहेगी. ये देखना काफी दिलचस्प रहने वाला है.
चेहरे पर अफगानी झंडा बनाकर खेले राशिद खान, ऐसे जीता फैन्स का दिल
बीसीसीआई ने यूएई लेग के लिए कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग डिवाइस को पहनने से खिलाड़ियों को दूर रखा है. इस बार कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग बैंड नहीं पहनेंगे मगर इसकी जांच के लिए एक बबल इंटीग्रिटी ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा.
VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं