विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2021

Virat Kohli और Anushka Sharma ने लंदन के रेस्तरां में किया वेजिटेरियन लंच, शेफ ने शेयर की Photos, कहा, कुछ भी हो सकता है..

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड के एक रेस्टोरेंट में जाकर वेज खाने का लुत्फ उठाया है.

Virat Kohli और Anushka Sharma ने लंदन के रेस्तरां में किया वेजिटेरियन लंच, शेफ ने शेयर की Photos, कहा, कुछ भी हो सकता है..
कोहली-अनुष्का ने वेज खाने का उठाया लुत्फ

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड के एक रेस्टोरेंट में जाकर वेज खाने का लुत्फ उठाया है. सोशल मीडिया पर फेमस शेफ रिशिम सचदेवा ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है. तस्वीर शेयर कर शेफ ने अपने अनुभव को भी साझा किया है. शेफ ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर अपने अनुभव को शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “48 घंटों में बहुत कुछ हो सकता है.@anushkasharma ने @tendril_kitchen को ऑनलाइन खोजा जहां उन्हें यहां की फ़ोटो और रिव्यू पसंद आए, जिसके बाद कप्तान कोहली ने मुझे फोन किया और एक टेबल बुक किया, मुझे नहीं पता था कि किसने बुकिंग की थी जब तक कि मैंने पावर कपल को हमारे रेस्तरां मे आते हुए देखा, जिससे मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ.. और थोड़ा डर गया कि उन्हें यहां का खाना पसंद आएगा. उनसे बात करते हुए, मुझे जल्दी ही एहसास हुआ कि उन्हें यहां का खाना पसंद आ रहा है.

IPL 2021: धोनी और CSK खिलाड़ियों ने दुबई में खेला फुटबॉल, जमकर की मस्ती- देखें Photos

बता दें कि विराट कोहली और उनकी पत्नी ने रेस्तरां में भोजन करने के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी अगले दिन इसी रेस्तरां में आए. सोशल मीडिया पर कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ शेफ की तस्वीर खूब वायरल हो रही है. रेस्तरां के शेफ ने अश्विन के साथ भी अपनी तस्वीर साझा की है. 

चेहरे पर अफगानी झंडा बनाकर खेले राशिद खान, ऐसे जीता फैन्स का दिल

लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के बाद भारतीय टीम 26 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेलेगी. लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत को 151 रनों से शानदार जीत मिली थी. केएल राहुल के मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. भारत की टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रा हो गया था. 

भारत के कप्तान कोहली का फॉर्म हाल के समय में अच्छा नहीं रहा है. बीते 2 साल से टेस्ट में विराट शतक नहीं लगा पाए हैं. ऐसे में अब उनसे तीसरे टेस्ट में हर किसी को शतक की उम्मीद है. कोहली के नाम टेस्ट मे ंअबतक 27 शतक दर्ज है.

VIDEO: कुछ दिन पहले मोहम्मद कैफ ने श्रीलंका सीरीज को लेकर खास बात की थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Mayank Anurag Agarwal, Ravichandran Ashwin, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com