Dale Steyn Prediction on T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर भविष्यवाणी की है. स्टेन ने उन चार टीमों के नाम बताएं हैं जो इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. बता दें कि सुपर 8 का आगाज हो गया है. सुपर 8 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने अपना पहला मैच जीत लिया है. साउथ अफ्रीका ने यूएसए को हराया तो वहीं इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है.ऐसे में साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज ने चार टीम चुनी है जो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.
ये भी पढ़े- "T20 World Cup 2024: सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के करीब, ऐसा करते ही तोड़ देंगे धोनी का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीकी पूर्व गेंदबाज के अनुसार सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहुंच सकती है. वहीं, स्टेन ने इंग्लैंड को टॉप 4 टीम में नहीं रखा है. दरअसल, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को सुपर 8 में खेले गए मैच में 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की टीम ने जिस तूफानी अंदाज में परफॉर्मेंस किया है उसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. लेकिन स्टेन ने अपनी मनपसंद 4 टीमों में इंग्लैंड को नहीं रखा है जो यकीनन चौंकाने वाला है.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
बता दें कि साल 2022 में खेले हए टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम विजेता बनी थी. इंग्लैंड की टीम 2010 और 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही है. वहीं, भारत ने एक बार खिताब जीता है. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफलता पाई है .
अब देखना है कि स्टेन ने इंग्लैंड को छोड़कर जो भविष्यवाणी की है वह सच साबित होती है या नहीं, वैसे, जिस अंदाज में इंग्लैंड की टीम खेल रही है उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब यह टीम काफी खतरनाक बन गई है और विरोधी टीमों के लिए मुश्किल चुनौती है
वहीं, भारतीय टीम की बात की जाए तो टीम इंडिया सुपर 8 में अपना पहला मैच अफगानिस्तान की टीम के साथ खेलने वाली है. 20 जून को भारत औऱ अफगानिस्तान के बीच सुपर 8 में मुकाबला खेला जाएगा. सुपर 8 में भारतीय टीम अफगानिस्तान के अलावा बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं