22 अक्टूबर यानी आज दिल्ली में NDTV वर्ल्ड समिट 2026 चल रहा है, जिसमें बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स की दुनिया के दिग्गज नजर आ रहे हैं. वहीं मशहूर गिटारिस्ट मोहिनी डे ने इस इवेंट की शुरुआत अपनी परफॉर्मेंस से की. इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका जाने के अपने फैसले, संगीत के सफर और भारत के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया. अमेरिका जाने के फैसले पर मोहिनी ने कहा, 'मैं यूएस चली गई क्योंकि लोगों ने मुझसे कहा कि मुझे दुनिया देखनी चाहिए. मैंने एआर रहमान और सलीम-सुलेमान जैसे कई कलाकारों के साथ काम किया है. पिछले तीन साल से मैं अपने वर्ल्ड टूर पर हूं.' आगे उन्होंने दर्शकों से स्वतंत्र कलाकारों को सपोर्ट करते रहने की अपील करते हुए कहा, 'कृपया स्वतंत्र संगीतकारों को अपना समर्थन देना जारी रखें.'