विज्ञापन

'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे

NDTV World Summit 2026: मोहिनी डे ने NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में कहा, 'मेरा संगीत मेरी नींव को दर्शाता है, जो कि भारत का मुंबई शहर है.'

NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे ने कही दिल की बात
NDTV

22 अक्टूबर यानी आज दिल्ली में NDTV वर्ल्ड समिट 2026 चल रहा है, जिसमें बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स की दुनिया के दिग्गज नजर आ रहे हैं. वहीं मशहूर गिटारिस्ट मोहिनी डे ने इस इवेंट की शुरुआत अपनी परफॉर्मेंस से की. इतना ही नहीं उन्होंने अमेरिका जाने के अपने फैसले, संगीत के सफर और भारत के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया.  29 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर और सिंगर मोहिनी अपनी मां के साथ इवेंट में पहुंचीं थीं. जहां उन्होंने बचपन में लिखे अपने गाने से इवेंट पर बैंड के साथ परफॉर्म किया. इसके अलावा उन्होंने अपनी अल्बम 'द डे वे' से पॉपुलर ट्रैक पर भी परफॉर्मेंस दी. 

अमेरिका जाने के फैसले पर मोहिनी ने कहा, 'मैं यूएस चली गई क्योंकि लोगों ने मुझसे कहा कि मुझे दुनिया देखनी चाहिए. मैंने एआर रहमान और सलीम-सुलेमान जैसे कई कलाकारों के साथ काम किया है. पिछले तीन साल से मैं अपने वर्ल्ड टूर पर हूं.' आगे उन्होंने दर्शकों से स्वतंत्र कलाकारों को सपोर्ट करते रहने की अपील करते हुए कहा, 'कृपया स्वतंत्र संगीतकारों को अपना समर्थन देना जारी रखें.'

भारत में जन्म लेने के बारे में कही ये बात

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इंटरनेशनल पहचान बनाने वाली मोहिनी का जन्म मुंबई में हुआ और वह वहीं पली बढ़ी हैं. इसे लेकर उन्होंने NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरा जन्म भारत में हुआ, जहां कई तरह की संस्कृतियां मौजूद हैं. यहां मस्जिदें और मंदिर एक साथ हैं. हम एक-दूसरे को परखते नहीं, बल्कि एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. मेरा संगीत मेरी नींव का प्रतिनिधित्व करता है, जो कि मुंबई, भारत है.'

यह भी पढ़ें | NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV World Summit, NDTVWorldSummitLive, NDTVWorldSummit2026, Mohini Dey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com