विज्ञापन

मां ने कहा है सही कर रहे हो तो पीछे नहीं हटना, प्रदर्शनी से दिल्ली प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटने पर NDTV से बोल रेहान वाड्रा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रही फोटो प्रदर्शनी पर विवाद खड़ा हो गया है. रेहान ने आरोप लगाया है कि बीकानेर हाउस ने उनसे दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें हटाने का दबाव बनाया.

मां ने कहा है सही कर रहे हो तो पीछे नहीं हटना, प्रदर्शनी से दिल्ली प्रोटेस्ट की तस्वीरें हटने पर NDTV से बोल रेहान वाड्रा
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी विवादों में आ गई है. 'नो आइडिया इज फाइनल' नाम की उनकी यह प्रदर्शनी बुधवार को दिल्ली के बीकानेर हाउस में शुरू हुई. इन फोटो में पिछले कुछ महीनों में हुए जेन-जी के आंदोलन की तस्वीरें शामिल हैं. रेहान ने आरोप लगाया है कि बीकानेर हाउस के प्रबंधन ने उनसे कई फोटो को हटाने का दबाव बनाया. रेहान ने एनडीटीवी को बताया कि बीकानेर हाउस के प्रबंधन ने तस्वीरें हटाने की कोई साफ वजह उन्हें नहीं बताई है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन वाली फोटो की प्रदर्शनी वो जरूर लगाएंगे.

रेहान ने इस मामले की जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने लिखा है कि उनकी सोलो प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' शुरू होने से कुछ घंटे पहले तस्वीरें हटाई गईं. प्रदर्शनी में पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं. अब करीब 40 ही बची हैं. 

एनडीटीवी से क्या बोले रेहान वाड्रा

रेहान वाड्रा ने एनडीटीवी से कहा,'' मेरा शो कल शुरू हुआ था. 24 घंटे पहले बीकानेर हाउस ने कहा कि कुछ तस्वीरें हटानी होंगी. कल दिन में प्रदर्शन वाली सारी तस्वीरें हटाने को कहा गया. कहा गया कि समय ठीक नहीं है. मैं राजनीतिक नेताओं वाली ज्यादतर तस्वीरें हटाने के लिए तैयार था. लेकिन जब शो रद्द करने की धमकी दी गई तो तिरंगा वाली दो तस्वीर छोड़ कर सारी तस्वीरें हटा दीं.''

उन्होंने कहा कि अपने परिवार की वजह से वो जान बूझकर राजनीतिक मुद्दों से खुद को दूर रखते हैं. उन्होंने कहा,'' मुझे कोई कारण समझ नहीं आ रहा, इन्होंने की कारण नहीं बताया केवल कहा कि ये नीतियों के खिलाफ है. मैंने बीकानेर हाउस को 15 अक्टूबर ले आउट भेजा था, कल दोपहर बाद अचानक दो तिहाई तस्वीरों को हटाने को कहा. कहा गया कि हम देख नहीं पाए.''

उन्होंने कहा कि वो प्रदर्शन वाली तस्वीरों की प्रदर्शनी जरूर लगाएंगे. इस मामले में उनके माता-पिता के समर्थन के सवाल पर रेहाने ने कहा कि मामा और मम्मी ने कहा, सही कर रहे हो, पीछे नहीं हटना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि बड़े संस्थानों को कलाकारों के पक्ष में खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर मैं खूबसूरत तस्वीरें लगा कर चला जाता और देश के माहौल की बात नहीं करता तो ये बेईमानी होती. उन्होंने कहा कि वो  दोनों प्रदर्शनों में कलाकार और प्रदर्शनकारी के तौर पर शामिल हुए थे. 

रेहान के साथ खड़े हैं उनके माता-पिता

यह विवाद सामने आने के बाद रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा,''मुझे अपने बेटे रेहान पर गर्व है. वो बहुत मेहनती है. रेहान छह सालों से एग्जीबिशन करता आ रहा है.  हर एग्जीबिशन के शुरू होने से पहले हमेशा एक पीडीएफ फाइल देनी होती हैं.अगर एडमिस्ट्रेशन को किसी भी चीज़ से अपत्ती होती है तो वह बता सकते हैं. लेकिन वहां से कोई ऐसी बात नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि 75 फोटो हटाने के लिए कहा गया, हमने कहा की कुछ फोटो हटा देंगे लेकिन एडमिस्ट्रेशन नहीं माना. जो भी तस्वीरें थी, वहां वो सोशल मीडिया के द्वारा हैं. 

उन्होंने कहा कि जो भी माहौल हमारे देश में चल रहा है, सबको पता है. अगली पीढ़ी को दबाया जा रहा है, फिर कोई नहीं कह सकता है कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश हैं. हमें नई पीढ़ी को सपोर्ट करना चाहिए.उन्होंने कहा कि अगर तस्वीरों को लेकर कोई ऑब्जेक्शन था तो पहले बता देना चाहिए था.

वहीं उनकी मां और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर रेहान को टैग करते हुए लिखा, ''जब कोई ताकतवर व्यक्ति किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो उसे एहसास नहीं होता कि वह अपनी उस ताकत को पहले ही खो चुका है, जिसे बचाने की वह कोशिश कर रहा है.''  उन्होंने लिखा है, ''आप सच्चाई के साथ खड़े रहें. तब हर खूबसूरत चीज खुद-ब-खुद आपके जीवन में अपना रास्ता बना लेगी. मुझे आप पर गर्व है और हमेशा रहेगा.'' 

ये भी पढ़ें: UP में 150 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी में कितना दम? 330 सीटों पर 5 हजार वोट भी नहीं मिले थे, आंकड़ों से समझिए जमीन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raihan Vadra, Priyanka Gandhi Vadra, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com