विज्ञापन

सैफई परिवार का कोई यादव जेल में होता तो आंदोलन करते अखिलेश, फिर आजम पर क्यों चुप्पी: AIMIM

असदुद्दीन ओवैसी लगातार अखिलेश यादव और सपा पर हमलावर हैं. उन्होंने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतरी हिस्सेदारी वाला सवाल भी कई बार उठाया है.

सैफई परिवार का कोई यादव जेल में होता तो आंदोलन करते अखिलेश, फिर आजम पर क्यों चुप्पी: AIMIM
  • AIMIM के प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर अखिलेश यादव को आजम खान की याद आई है
  • AIMIM ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ओवैसी के दबाव में रामपुर पहुंचकर सियासी ड्रामेबाजी कर रहे हैं
  • AIMIM का दावा है कि यूपी के मुसलमान अब अखिलेश यादव के जाल में नहीं फंसेंगे और समझदार हो चुके हैं
नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर पहुंचने पर AIMIM ने तंज कसा है. उन्होंने चुनाव से पहले आजम खान की याद आने को लेकर हमला बोला और कहा कि सैफई परिवार का कोई यादव यदि जेल में होता तो  अखिलेश यादव आंदोलन करते. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के प्रवक्ता शादाब चौहान ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश को आजम खान की याद आई. उन्होंने कहा कि ओवैसी के दबाव में अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक कितनी बार जेल में आजम खान से मिलने अखिलेश यादव गए थे? यदि यादव परिवार का कोई सदस्य जेल में होता तो क्या अखिलेश यादव ऐसा ही करते.

उन्होंने कहा कि  सैफई परिवार का कोई यादव जेल में होता तो अखिलेश यादव आंदोलन करते. उन्होंने कहा कि यूपी का मुसलमान अब समझदार हो चुका है. अखिलेश की सियासी ड्रामेबाजी को मुसलमान समझ रहा है. 2027 में मुस्लिम वोटों पर सियासी डकैती नहीं डाल पाएंगे. उन्होंने कहा कि ओवैसी जनता के सामने अखिलेश की पोल खोलते रहेंगे. AIMIM का दाव है कि अब अखिलेश के जाल में यूपी का मुसलमान नहीं फंसेगा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को रामपुर और आजम खान की अब याद ही इसलिए आई है क्योंकि वह असदुद्दीन ओवैसी से डरे हुए हैं. 

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी लगातार अखिलेश यादव और सपा पर हमलावर हैं. उन्होंने जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतरी हिस्सेदारी वाला सवाल भी कई बार उठाया है. असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि यदि यूपी में मुसलमानों की आबादी 20 फीसदी है और यादव 8 से 9 पर्सेंट ही हैं. फिर यादव ही सीएम क्यों रहेगा. सपा को यदि मुसलमानों की इतनी चिंता है तो फिर 20 फीसदी आबादी वाले मुसलमानों का ही कोई चेहरा क्यों नहीं बन सकता. असदुद्दीन ओवैसी की यूपी चुनाव में एंट्री से अखिलेश यादव का मुरादाबाद, संभल, रामपुर, आजमगढ़, मऊ समेत कई जिलों में नुकसान हो सकता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asaduddin Owaisi, Asaduddin Owaisi News, Asaduddin Owaisi News In Hindi, Asaduddin Owaisi News Today, India News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com