VIRAL VIDEO: इंग्लैंड के यूट्यूबर गोगो और 'के' (Gogo and Kay) ने इंदौर से चलने वाली 'वीरभूमि एक्सप्रेस' के फर्स्ट क्लास कूपे (1st AC) में सफर का अनोखा अनुभव शेयर किया है. मात्र 1900 रुपए के किराये वाले इस सफर में साफ-सफाई, होटल जैसे बड़े केबिन और बाथरूम में गीजर-शावर की आधुनिक सुविधाएं देखकर दोनों विदेशी सैलानी दंग रह गए. सफर के दौरान ट्रेन के अंदर ही गर्मागर्म डोमिनोज पिज्जा मिलना उनके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज रहा. भारत की रेल यात्रा को अपना पसंदीदा बताते हुए उन्होंने इंदौर की स्वच्छता और वहां के सफर को 'पैसा वसूल' करार दिया है. यूट्यूबर ने अपनी इस यादगार जर्नी को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है. उन्होंने कहा कि ये सफर कभी न खत्म हो.
होटल रूम जैसा फर्स्ट एसी कूपे
यूट्यूबर अपने कूपे (कैबिन) में दाखिल हुए. पेपर पैकेट में लिपटी बिल्कुल साफ-सुथरी चादरें, तकिए और कंबल देखकर दोनों दंग रह गए. कैबिन में चार्जिंग प्लग, रीडिंग लाइट्स, सामान रखने के लिए रैक और एक बड़ा सा शीशा मौजूद था. कूपे इतना हवादार और बड़ा था कि गोकन ने जब इसका नाप लिया तो यह लगभग 10 स्क्वायर मीटर का निकला. गोकन ने मुस्कुराते हुए कहा, "यह तो हमारे कुछ होटलों के कमरों से भी बड़ा और शानदार है."
-
AI नहीं खा सकता है आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
शॉवर और गीजर के साथ नहाने की सुविधा
सफर आगे बढ़ा तो यूट्यूबर गोकन जब बाथरूम की तरफ गए तो चौंक उठे. वहां एक चलता-फिरता शॉवर और गीजर मौजूद था. तभी कूपे का दरवाजा खटखटाकर एक वेंडर अंदर आया. उसके हाथ में जो था, उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी. गर्मागर्म डोमिनोज पिज्जा. ट्रेन के भीतर मात्र 220 रुपये में ताजा पिज्जा मिलना किसी जादू से कम नहीं था. गोकन ने वेंडर की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा, "ट्रेन में डोमिनोज लाना और बेचना बेहतरीन बिजनेस आइडिया है.
यह भी पढ़ें | भारत की ट्रेन में 26 लाख का टिकट लेकर चढ़े अमेरिकी यूट्यूबर, बोले- पूरी दुनिया में ऐसी चीज नहीं देखी
महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे यात्री
गोकन ने कूपे से बाहर निकलकर सेकंड क्लास (3AC/2AC) का भी जायजा लिया. वहां उनकी मुलाकात गुजरात के प्रतीक और हेमंत से हुई, जो उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर जा रहे थे. प्रतीक ने बताया, "इस ट्रेन के 50% यात्री भगवान शिव के दर्शन के लिए ही जा रहे हैं."
वक्त से पहले ही पहुंच गई ट्रेन
इस शानदार कूप का किराया करीब 1900 रुपए था, जिसकी तुलना गोकन ने यूके की महंगी ट्रेनों से की. सबसे बड़ा सरप्राइज सुबह मिला, जब ट्रेन अपने तय समय से 30 मिनट पहले ही इंदौर पहुंच गई. साफ-सुथरे इंदौर स्टेशन पर उतरते हुए इस यूट्यूबर जोड़ी ने कहा, "हम तो ट्रेन से उतरना ही नहीं चाहते थे. बस ये सफर ऐसे ही चलता रहे."
यह भी पढ़ें | वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया
यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में कदम रखते ही इंडियन यूट्यूबर हैरान, बोला- 'इसने तो हद कर दी'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं