Ajit Agarkar praised Virat Kohli: 2 जून से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. उससे पहले भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने विराट कोहली की जमकर सराहना की है. उनका कहना है कि कोहली ने ना केवल रन और शतक बनाने के मामले में बल्कि फिटनेस के मामले में भी बेंचमार्क सेट किया है. अगरकर के मुताबिक कोहली का फिटनेस के प्रति जुनून और हार्ड वर्क सुनिश्चित करता है कि युवा क्रिकेटरों के सामने कोई ऐसा खिलाड़ी है. जिसकी वह तहे दिल से सराहना कर सकते हैं.
आगामी टूर्नामेंट से पहले अगरकर के इस बड़े बयान से साफ हो जाता है कि किंग कोहली भविष्य के प्लान में भारत के अहम हिस्सा हैं. पिछले डेढ़ दशक से वह भारतीय क्रिकेट के पोस्टर बॉय रहे हैं. अगरकर के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी को फिटनेस कैसे मेंटेन रखनी है तो वह कोहली से सीख सकता है. वह अपने क्रिकेट करियर में केवल निजी कारणों की वजह से बाहर हुए हैं. कभी भी वह गंभीर चोट की वजह से मैदान से बाहर नहीं गए.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अगरकर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह उन लोगों में से एक है जिन्होंने बेंचमार्क स्थापित किए हैं. अपने करियर के 15 सालों में वह हमेशा फिट रहे हैं. जिसका परिणाम आप देख सकते हैं.
अगरकर के अनुसार यदि उनके जैसा कोई शख्स उदाहरण स्थापित करता है या कुछ चीजें सामने रखता है जिसकी आपको आवश्यकता है. तो यह धीरे-धीरे पूरे इकोसिस्टम में प्रगति करता है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब कोहली टीम के कप्तान थे तब पूरी टीम इंडिया फिट थी.
अजित अगरकर ने कोहली को लेकर यह खास बातचीत स्पोर्टिफाइविथपीआरजी पॉडकास्ट पर की. कोहली मौजूदा समय में आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. यहां उनका बल्ला जमकर चल रहा है. वह टूर्नामेंट में 300 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं.
हालांकि, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट काफी स्लो रहा है. यही वजह है कि कई पूर्व क्रिकेटर लगातार उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका दिया जाए. फिलहाल यह तो समय आने पर ही पता चलेगा कि कोहली को टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में जगह मिलती है या नहीं.
यह भी पढ़ें- क्या पिछले साल घमंड में थे रियान पराग? दिग्गज खिलाड़ी के बयान से मची सनसनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं