- ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सैनिकों के आमना-सामना की जानकारी दी
- कांग्रेस ने ITBP प्रमुख के बयान के बाद प्रधानमंत्री से सीमा स्थिति पर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की
- विदेश मंत्रालय ने सीमा विवाद को सामान्य बताते हुए राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों से समाधान पर बल दिया
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के महानिदेशक (DG) शत्रुजीत कपूर के एक बयान से देश में बहस छिड़ गई. कांग्रेस केंद्र सरकार से सवाल पूछने लगी. यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब देने की मांग की गई. मामला गर्म हुआ तो विदेश मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल को पूछा गया. तो मामले की गंभीरता का पता चला.
पहले समझिए मामला
इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने खुलासा किया है कि हाल के दिनों में कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ है और कुछ जगहों पर यह स्थिति अब भी बनी हुई है.राजस्थान के अलवर में ITBP के 65वें स्थापना दिवस से पहले आयोजित एक कार्यक्रम में जवानों को संबोधित करते हुए शत्रुजीत कपूर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ है. उनके अनुसार कुछ क्षेत्रों में यह स्थिति अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के दौरान ITBP के जवानों और विशेष रूप से शौर्य कमांडो ने प्रभावी भूमिका निभाई. कपूर ने कहा कि ITBP ने हाल ही में 'शौर्य कमांडो' नाम से एक नई लड़ाकू टीम तैयार की है. उनका दावा है कि यह टीम अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के साथ जारी फेस-ऑफ की स्थितियों में अपनी क्षमता दिखा चुकी है. भविष्य में हर सीमा बटालियन में ऐसे कमांडो तैनात किए जाएंगे ताकि बल की विशेष पहचान बन सके.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
कांग्रेस ने बयान पर पीएम से मांगा जवाब
ITBP प्रमुख के बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जब ITBP प्रमुख खुद अरुणाचल प्रदेश में जारी फेस-ऑफ की बात कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को सीमा की स्थिति पर देश को स्पष्ट जानकारी देनी चाहिए. कांग्रेस लंबे समय से चीन सीमा पर सरकार की ओर से अधिक पारदर्शिता की मांग करती रही है.
विदेश मंत्रालय ने क्या बताया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "इस मुद्दे पर अपने सवाल रक्षा मंत्रालय के पास ले जाएं. जैसा कि पहले भी हमने इस बात का उल्लेख किया है जब चीनी सेनाएं पहले से तय गश्त से हटती हैं तो भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति समय-समय पर अस्त-व्यस्त हो जाती है. दोनों पक्ष वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बचे हुए मुद्दे को सुलझाने के लिए तथा गलतफहमी और गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्रों का उपयोग करना जारी रखे हुए हैं. दोनों पक्षों ने बेहतर सीमा प्रबंधन के लिए उपयुक्त क्षेत्रों में एलएसी के समझ को बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा करने पर भी सहमति बनाई है. मैं इस बात पर भी जोर देना चाहूंगा कि द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है."
यह भी पढ़ें-
ट्रंप के दामाद को UAE और सऊदी से मिला अरबों डॉलर का गुप्त फंड; नेतन्याहू ने मदद की: रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं