Riyan Parag Had Bit Of Ego Last Year: आईपीएल 2024 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट के 23 मुकाबले बीत जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम 8 अंकों (+1.120) के साथ टॉप पर काबिज है. टीम के इस उम्दा प्रदर्शन में सभी खिलाड़ियों का सामूहिक प्रयास है, लेकिन एक खिलाड़ी जिसकी चारो तरफ कुछ ज्यादा ही सराहना हो रही है. वह युवा ऑलराउंडर रियान पराग हैं. पराग जारी सीजन में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. वह टीम के लिए संकट की स्थिति में भी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
पराग के इसी मैच्योरिटी की अब ऑस्ट्रेलियाई पूर्व स्पिनर ब्रेड हॉग ने सराहना की है. यही नहीं उन्होंने युवा बल्लेबाज की थोड़ी आलोचना भी की है. हॉग का मानना है कि पराग के अंदर पिछले आईपीएल सीजन में थोड़ा अंहकार था. इसके बाद उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि इस साल युवा बल्लेबाज ने अपने खेल में परिपक्वता दिखाई है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
एनडीटीवी के साथ हुई बातचीत के दौरान हॉग ने कहा कि पराग ने अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल सही दिशा में करना सीख लिया है. इस साल वह अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों की तुलना में टीम के लक्ष्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.
हॉग ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मेरे हिसाब से जारी सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम सबसे संतुलित टीम है. जिस तरह से खिलाड़ियों की लाइनअप नजर आ रही है, वह मुझे पसंद है.
पूर्व क्रिकेटर ने कहा जब मैं युवा पराग को देख रहा हूं तो मुझे वास्तव में काफी अच्छा लग रहा है. आईपीएल इतिहास में वह अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. मुझे उनकी ऊर्जा और फील्डिंग करने का तरीका पसंद है. मुझे लगता है कि वास्तव में वह परिपक्व हो गए हैं.
हॉग के मुताबिक पिछले सीजन उनके अंदर थोड़ा अहंकार था. यह मैं उनको नीचा दिखाने के लिए नहीं कह रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पिछले साल उनमें थोड़ा अहंकार था.
यही नहीं पूर्व क्रिकेटर ने मध्यम गति के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की भी सराहना की है. उनका मानना है कि संदीप शर्मा पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो छठें गेंदबाज की समस्या दूर हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं