विज्ञापन

'जयसूर्या' से सबक लेकर दूसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल की खास तैयारी, कोच गंभीर के साथ मिलकर बना 'मास्टर प्लान'

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से खेला जाएगा. कोलंबो में यह टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीपकरने की कोशिश करेगी.

'जयसूर्या' से सबक लेकर दूसरे टेस्ट से पहले शुभमन गिल की खास तैयारी, कोच गंभीर के साथ मिलकर बना 'मास्टर प्लान'
Shubman Gill

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को यहां इस तरह के गेंदबाजों के सामने कड़ा अभ्यास किया.  गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में गिल बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या के हाथों दो बार आउट हुए. इस मैच में उन्होंने 16 और आठ रन बनाए। भारत ने यह मैच 165 रन से जीता। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से यहां शुरू होगा. गिल सही लाइन का अनुमान नहीं लगा पाने के कारण बाएं हाथ के परंपरागत गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आते हैं। पहले टेस्ट मैच में भी जयसूर्या को खेलने में उन्हें परेशानी हो रही थी.

टेस्ट क्रिकेट में 42 मैचों में गिल को बाएं हाथ के स्पिनरों ने 11 बार आउट किया है. गिल ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ जमकर अभ्यास किया.उन्होंने काफी समय तक मानव सुथार, रविंद्र जडेजा और कुछ स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया. भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने गिल के नेट सत्र के बारे में जानकारी दी और कहा कि वह कोलंबो की परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की कोशिश कर रहे थे. गिल का ऑफ-स्पिनरों और लेग-स्पिनरों के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है. इस तरह के गेंदबाजों के खिलाफ उनका संयुक्त औसत 61 है, जबकि सभी प्रकार के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनका करियर औसत 48 है.

गौतम गंभीर के साथ मिलकर मास्टर प्लान

जब गिल अभ्यास कर रहे थे तो कोच गौतम गंभीर उनके साथ मिलकर मास्टर प्लान बनाते हुए नजर आए. दोनों ने काफी देर तक एक दूसरे से बात की. बता दें कि पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीतने के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास में हैं. बता दें कि WTC फाइनल में भारत के क्वालिफ़ाई करने की उम्मीदें मजबूत PCT बनाए रखने पर निर्भर करेंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दौरे होने हैं, इसलिए हर टेस्ट मैच बहुत अहम होगा. हालांकि, टॉप 2 टीमों में जगह बनाने के लिए भारत को अपने बचे सभी टेस्ट मैचों में बेहरीन खेल दिखाना होगा. यही कारण है कि दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर कप्तान गिल के साथ जीत के लिए रणनीति बनाते हुए नजर आए.

ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के बेटे पर भारी पड़ा पप्पू यादव का बेटा, DPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra ! भारत में कब, कहां और कैसे देखें Lausanne Diamond League 2026 का LIVE प्रसारण?

ये भी पढ़ें- IND vs SL, 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, बुलाए दो नए बल्लेबाज, 3 दिग्गज हुए बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Shubman Singh Gill, India, Sri Lanka, Neketh Gedara Roshan Prabath Jayasuriya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com