विज्ञापन

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, बुलाए दो नए बल्लेबाज, 3 दिग्गज हुए बाहर, जानें पूरी टीम

IND vs SL, 2nd Test: श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें दो नए बल्लेबाजों को टीम में जगह दी है.

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, बुलाए दो नए बल्लेबाज, 3 दिग्गज हुए बाहर, जानें पूरी टीम
Sri Lanka Team for 2nd Test:

Sri Lanka squad for india test: भारत से पहला टेस्ट मैच हारने के बाद श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किए हैं. श्रीलंका ने  दूसरे टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है जिसमें दो नए बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया है, ये दो बल्लेबाज कामिल मिशारा और सहान अराचिगे हैं जो दूसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा. बता दें कि भारत ने पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था. दरअसल, दिनेश चांदीमल, जो कनकशन की वजह से टीम से बाहर हो गए थे, उन्हें आईसीसी के नियमों के मुताबिक 7 दिन तक बाहर रहना जरूरी है. कुसल मेंडिस भी हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से दूसरे टेस्ट के लिएउपलब्ध नहीं होंगे. टीम में बदलाव के साथ कामिल मिशारा और सहान अराचिगे के लिए यह एक नया मौका है.

श्रीलंका टीम के लिए मुश्किल स्थिति

श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने कन्फर्म किया है कि कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल और पथुम निसांका दूसरे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जिससे श्रीलंका के बैटिंग डिपार्टमेंट में काफी गैप आ गया है.मेंडिस और निसांका चोटों की वजह से गॉल में पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, मेंडिस हैमस्ट्रिंग की दिक्कत की वजह से बाहर थे और निसांका कलाई की चोट से उबर रहे हैं.  श्रीलंका को अब एक और झटका लगा है, चांदीमल भी दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं.  इस अनुभवी तिकड़ी के न होने से मिशारा और अराचिगे के दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल होने का रास्ता खुल गया है. 

कामिल मिशारा (Kamil Mishara Career Stats)

बता दें कि कामिल मिशारा ने अबतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला है. मिशारा ने अबतक श्रीलंका के लिए 6 वनडे और 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में कामिल मिशारा ने 148 रन बनाए हैं तो वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 566 रन दर्ज हैं. अबतक मिशारा ने 4 अर्धशतक इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं.

सहान अराचिगे 

सहान अराचिगे ने भी अबतक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. अराचिगे ने 5 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के लिए खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अराचिगे के नाम 85 मैच दर्ज है और कुल 4365 रन बनाए हैं. जिसमें 9 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज है. 

दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पासिंदू सोरियाबंदारा, कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहन अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो

ये भी पढ़ें- टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक, टॉप पर सचिन- रूट, जानिए दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com