क्रिप्टोकरेंसीज (cryptocurrency) को लेकर भारत सहित पूरी दुनिया में क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस वजह से हैकर्स इसमें सेंधमारी की अक्सर कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं. मंगलवार को हैकर्स ने 600 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली. इसके लिए हैकर्स ने एक लोकप्रिय ऑनलाइन गेम एक्सी इन्फिनिटी (Axie Infinity) के प्लेयर्स द्वारा उपयोग किए जाने वाले डिजिटल लेजर की मदद ली. रोनिन नेटवर्क (Ronin Network) ने कहा कि 173,600 ether और 25.5 मिलियन मूल्य की स्टेबल क्वाइन को अपना टार्गेट बनाया. 23 मार्च को चोरी होने पर इसकी कीमत 545 मिलियन डॉलर थी, लेकिन मंगलवार की कीमतों के आधार पर इसकी कीमत लगभग 615 मिलियन डॉलर हो गई. इसे क्रिप्टो के इतिहास में दुनिया की चोरी की बड़ी घटनाओं में से एक माना जा रहा है.
रोनिन ने चोरी का खुलासा करते हुए एक पोस्ट में कहा कि अधिकांश हैक किए गए फंड अब भी हैकर के वॉलेट में हैं. उन्होंने कहा कि हैकर्स ने डिजिटल फंड निकालने के लिए 'प्राइवेट की' की मदद ली है. रोनिन ने कहा कि हम जानते हैं कि ट्रस्ट अर्जित करने की आवश्यकता है. भविष्य में ऐसी चीजें न हो, हम हर कोशिश कर रहे हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन अधिकारियों, फोरेंसिक क्रिप्टोग्राफरों (forensic cryptographer) और अपने निवेशकों के साथ काम कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूजर्स को फंड की कोई नुकसान न हो.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Axie Infinity में बैटल के दौरान प्लेयर्स कलरफूल ब्लॉब Axies का उपयोग करते हैं. इस दौरान "Smooth Love Potion (SLPs)" के तौर पर कई रिवार्ड मिलते हैं. इन्हें क्रिप्टोकरेंसी या नकदी के लिए एक्सचेंज किया जा सकता है. गेम खेलने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले कम से कम तीन एक्सिस खरीदने होंगे. एक Axie एक एनएफटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं