विज्ञापन

8.49 लाख दाम, 16.5KM माइलेज, गांव-गांव में गरदा उड़ाती है ये SUV, अब आया Bolero का बोल्ड एडिशन

Mahindra Bolero के लिए नया Bold Edition एक्सेसरी पैक पेश किया गया है. इससे इसको ब्रॉन्ज फिनिश अलॉय व्हील्स, ब्लैक लेदरेट सीट्स, मस्कुलर क्लैडिंग और रियर कैमरे के फीचर्स मिलते हैं.

8.49 लाख दाम, 16.5KM माइलेज, गांव-गांव में गरदा उड़ाती है ये SUV, अब आया Bolero का बोल्ड एडिशन
Mahindra Bolero
Mahindra

Mahindra Bolero देश में कंपनी के सबसे लंबे समय से चलने वाले ब्रांड नामों में से एक है. कंपनी ने कुछ महीने पहले ही Bolero को अपडेट किया था, लेकिन यह SUV अभी भी ब्रांड के फोकस से बाहर नहीं है. कंपनी ने अब Bolero के लिए एक नया Bold Edition पैकेज पेश किया है. इससे लोकप्रिय SUV को कई कॉस्मेटिक और फीचर बदलावों के साथ एक बिल्कुल नया और ताजा लुक मिल गया है.

एक एक्सेसरीज पैकेज के रूप में पेश किया गया यह 'Mahindra Bolero बोल्ड एडिशन' उन खरीदारों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बिना किसी मैकेनिकल बदलाव के अपनी गाड़ी को एक बेहद अलग और खास लुक देना चाहते हैं.

ब्रॉन्ज स्टाइलिंग पैकेज और मस्कुलर डोर क्लैडिंग

इस बोल्ड एडिशन का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका ब्रॉन्ज कलर से इंस्पायर्ड शानदार स्टाइलिंग पैकेज है, जो गाड़ी को इन बदलावों के साथ एक मस्कुलर रोड प्रेजेंस देता है. इसके फ्रंट प्रोफाइल पर शानदार ब्रॉन्ज रंग के एलिमेंट्स दिए गए हैं, जबकि गाड़ी के किनारों पर चौड़ी और मजबूत बॉडी क्लैडिंग मिलती है जो इस SUV के रफ-एंड-टफ और किलर लुक को काफी बढ़ा देती है.

Mahindra ने इस स्पेशल एडिशन को ब्रॉन्ज फिनिश वाले अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया है, जो इसे सड़क पर चलने वाली सामान्य बोलेरो से बिल्कुल अलग बनाते हैं. गाड़ी के मस्कुलर लुक को पूरा करने के लिए इसके ऊपर रूफ रेल्स दिए गए हैं, जो इसके प्रैक्टिकल और मजबूत इमेज को दिखाते हैं. केबिन के अंदर जाने पर, ग्राहकों को ब्रॉन्ज हाइलाइट्स के साथ बेहद प्रीमियम ब्लैक लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री मिलती है, जो रेगुलर बोलेरो के साधारण इंटीरियर के मुकाबले काफी शानदार और लग्जरी अहसास कराती है.

यह भी पढ़ें | आ गई नई Bajaj Pulsar N250SS, Xtreme और Gixxer की होगी छुट्टी! जानें कीमत और खासियत

पार्किंग को आसान बनाने के लिए रियर-व्यू कैमरा

इन सभी खूबसूरत कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा, इस एक्सेसरीज पैकेज में सबसे प्रैक्टिकल फीचर के रूप में एक रियर-व्यू कैमरा भी जोड़ा गया है. ये कैमरा तंग जगहों पर गाड़ी को आसानी से पार्क करने और मोड़ने के दौरान चालक की सुविधा को काफी बढ़ा देता है. आपको बता दें कि ग्रामीण और सेमी-अर्बन बाजारों में अपनी बेजोड़ मजबूती, विश्वसनीयता और प्रैक्टिकलिटी के दम पर बोलेरो ने एक बहुत बड़ा नाम कमाया है.

इस नए बोल्ड एडिशन पैकेज की शुरुआत के साथ, Mahindra का मकसद उन ग्राहकों को खींचना है जो बोलेरो की पुरानी खूबियों के साथ-साथ एक पर्सनलाइज्डऔर प्रीमियम दिखने वाली एसयूवी चाहते हैं. आपको बता दें कि ये बोल्ड एडिशन कोई नया वेरिएंट नहीं है, बल्कि एक स्पेशल एक्सेसरीज पैकेज है. यानी इस एसयूवी के मुख्य इंजन, गियरबॉक्स और सभी मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स पहले की तरह ही पूरी तरह समान बने रहेंगे.

Mahindra Bolero की कीमत और माइलेज

Mahindra Bolero B4, B6, B6 (O) and B8 वेरिएंट्स में आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये तक जाती है. बोल्ड एडिशन के लिए आप पुरानी बोलेरो के साथ एक्सेसरीज पैक ऐड करवा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसकी माइलेज 16.5 किमी प्रति लीटर तक है.

यह भी पढ़ें | टायर फटने पर भी भागती हैं ये बुलेटप्रूफ कारें, स्नाइपर भी नहीं बिगाड़ सकते बाल-बांका, तीसरी वाली तो टॉप क्लास!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahindra Bolero, Mahindra & Mahindra, Car, Mahindra Bolero 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com