विज्ञापन

4,4,4...अर्शदीप शुरुआत में ही हत्थे से उखड़े! गायब सरदार की क्लास? इन 3 वजहों से हुआ यह हाल

हाल ही में विंडीज के खिलाफ हुए बुरे हाल के बाद उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पेसरों के मददगार हालात में अर्शदीप की तस्वीर बदलेगी, लेकिन फेंके कीवी धरती पर शुरुआती दो ओवरों ने गंभीर की चिंता बहुत जयादा बढ़ा दी है

4,4,4...अर्शदीप शुरुआत में ही हत्थे से उखड़े! गायब सरदार की क्लास? इन 3  वजहों से हुआ यह हाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में शुरू हुए पहले टी20 के साथ ही पांच मैचों की सीरीज का आगाज हो गया. करीब चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर स्पॉन्जी पिच (जहां टप्पा खाने के बाद गेंद दोहरे उछाल और धीमी गति से आती है) हमेशा की तरह सदबहार दिखाई पड़े, लेकिन पहले ओवर में 8 रन देने वाले लेफ्टी सरदार अर्शदीप सिंह दूसरे ओवर में पूरी तरह से नॉकआउट कर दिए गए! फिन एलन ने शुरुआती 3 गेंदों पर लगातार चार चौकों से न्यूजीलैंड ने ओवर में 4 चौके  बटोरते हुए 17 रन लिए, तो इसने एक बार फिर से सरदार की जी की पोल खोल दी. यह पोल विंडीज सीरीज में भी खुली ही हुई थी, लेकिन पहले टी20 के शुरुआती दो ओवर बता गए कि इसमें कोई सुधार नहीं ही है. चलिए आप जानें कि अर्शदीप क्या गलती कर रहे हैं और क्यों उनकी धार गायब हो गई है.

भारतीय प्लेइंग 11 1 -संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, 6 नीतीश रेड्डी, 7 नमन धीर, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 मयंक यादव

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

अर्शदीप के फेंके दूसरे ओवर की शुरुआती  3 गेंदों का हाल

3.3 ओवर: अर्शदीप सिंह से फिन एलन को, चौका! लगातार तीसरा चौका !134 किमी/घंटा की गति, हवा में और चौका! राउंड द विकेट आकर ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद फेंकी. और जब आप किसी तूफानी बल्लेबाज को फुल लेंथ गेंद फेंकोगे, तो कीमत चुकागे. पावर-प्ले में फुल लेंथ फेंकना आ बैल मुझे मारना जैसा है

3.2 ओवर: अर्शदीप सिंह से फिन एलन को, चौका! 134 किमी/घंटा की गति, कोई स्विंग नहीं, शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर बाहर की तरफ चौड़ाई  एलन ने जोर से प्रहार किया और गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई. लगातार दूसरा चौका!

3.1 ओवर: अर्शदीप सिंह से फिन एलन को, चौका! 131 किमी/घंटा की गति पर कमर की ऊंचाई की फुल टॉस, एलन ने उस पर अपना बल्ला चलाया और इसे बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से उठा दिया. दो टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा पार कर गई.

अर्शदीप के बुले हाल हाल की वजह जानें

1. कॉन्फिडेंस खो बैठे सरदार जी

पिछले दिनों भारत के छोटे मैदानों पर खेली गई टी20 सीरीज में शाई होप और बाकी  विंडीज बल्लेबाजों ने अर्शदीप सहित भारतीय गेंदबाजों का जो बुरा हाल किया, उसका असर अर्शदीप की बॉलिंग पर साफ दिखाई पड़ रहा है. जब किसी भी गेंदबाज की इतनी बुरी तरह पिटाई होती है, तो फिर कुछ ऐसा ही हाल होता है. बॉलर को समझ नहीं आता है कि गेंद ऊपर रखी जाए, या पीछे. बात यह है कि विंडीज बल्लेबाजों की पिटाई का असर अभी अर्शदीप से गया नहीं है और वह अपना कॉन्फिडेंस खोते दिखाई साफ पड़ रहे हैं. यह उनकी गेंदों में साफ दिख रहा है.


2. गेंद में स्विंग या 'ताकत' गायब

अर्शदीप की बॉलिंग की सबसे बड़ी ताकत उनकी गेंदों को स्विंग करना और हवा में स्विंग कराना है. विंडीज के खिलाफ यह  बिल्कुल गायब रही, तो न्यूजीलैंड में भी शुरुआती दो ओवरों में नहीं दिखी. और जब किसी बॉलर की सबसे बड़ी ताकत ही चली जाए, तो वह दंतविहीन हो जाता है. और फिलहाल अर्शदीप की हालत ऐसी ही है. 


3. गलत दिशाई और गलत गेंदों की लंबाई

जब गेंदबाज की मेन स्ट्रेंथ गायब हो जाए, तो फिर अगले प्लान  को और ज्यादा मजबूती से अंजाम देना होता है. लेकिन हुआ यह कि अर्शदीप ने गेंद से स्विंग हासिल करने की कोशिश में फुल लेंथ फेंक दिया. इस पर जोर का प्रहार हुआ, तो फिर एलन फिन को शॉट खेलने की जगह दे दी. इस स्थिति में लंबाई को बहुत ही नाप-तौल कर गेंद का टप्पा रखा जाता है. कुल मिलाकर यहां भी बात कॉन्फिडेंस से ही ज्यादा जड़ी है. और एक बार ऐसा हुआ नहीं कि गेंद पर से बॉलर का नियंत्रण चला जाता है. और सामने बल्लेबाज एलन जैसा हो तो फिर वही होता है, जो देखने को मिला. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arshdeep Singh, India, New Zealand, New Zealand Vs India 10/22/2026 Nzin10222026271646, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com