विज्ञापन

पति बना गवाह, तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी

बिहार के नालंदा में एक अनोखी शादी हुई. जिसमें तीन बच्चों की मां ने अपने से 12 साल छोटे प्रेमी से मंदिर में शादी कर ली. इस विवाह में पति खुद गवाह बना , लेकिन बच्चों ने मां को ठुकरा कर पिता के अपनाया.

पति बना गवाह, तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी
नालंदा अनोखी शादी
NDTV

Nalanda Love Story: बिहार के नालंदा जिले में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. इलाके के इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत खुदागंज थाना क्षेत्र के कटवार रसलपुर गांव में तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में  अपने से 12 साल छोटे प्रेमी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए . इस पूरे घटनाक्रम में  सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि इस शादी में महिला का पति गवाह के रुप में शामिल था. इसके अलावाउसके बच्चे, प्रेमी के परिजन तथा गांव के कई लोग भी मौजूद थे.

 5 साल का अफेयर और आधी रात का वो हंगामा

मिली जानकारी के अनुसार, 36 साल की विवाहित महिला का गांव के ही 24 साल के एक युवक के बीच पिछले लगभग पांच सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के बीच  चोरी- छिपे लगातार बातचीत और मुलाकात का सिलसिला जारी था. शुक्रवार की रात दोनों को महिला के घर के समीप एक साथ देखे जाने के बाद ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई. मामले की सूचना मिलने पर खुदागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले गई.

nalanda viral love story marriage bihar news

मंदिर में दोनों कपल की शादी करवाते हुए लोग
Photo Credit: NDTV

खुदागंज थाने में बैठी पंचायत के सामने पति ने खुद दी रजामंदी

थाने परिसर में  ही दोनों पक्षों के परिजन, ग्रामीण तथा पंचायत प्रतिनिधि इकट्ठा हुए. पूछताछ के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवनभर रहने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद पंचायत स्तर पर बातचीत हुई और दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी जोड़े की शादी कराने का फैसला लिया गया.बताया जाता है कि महिला के पति को भी लंबे समय से दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी थी.

बच्चों ने मां को दिया झटका

 वहीं पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई, इस दौरान महिला का पति स्वयं गवाह बना. हालांकि शादी के बाद महिला के बच्चों ने अपनी मां के साथ जाने से इनकार कर दिया और पिता के साथ रहने का फैसला किया. वही दूसरी तरफ शादी के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ गांव छोड़कर चली गई. इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

यह भी पढ़ें: पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों के बवाल के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, पहले सिर्फ 2, अब चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nalanda News, Nalanda,  Bihar News, Nalanda Bihar News, Bihar Love Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com