विज्ञापन

खाना बनाने के लिए बुलाया, बड़े भाई ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, छोटे ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म

नालंदा में 2 भाईयों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि दोनों ने पीड़िता को खाना बनाने में सहयोग का झांसा देकर घर बुलाया और फिर रेप किया.

खाना बनाने के लिए बुलाया, बड़े भाई ने मुंह में कपड़ा ठूंसा, छोटे ने लड़की के साथ किया दुष्कर्म
नालंदा में 2 भाईयों ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से किया रेप.

बिहार के नालंदा में एक किशोरी से 2 भाईयों ने दुष्कर्म किया. खाना बनाने में मदद करने के बहाने दोनों लड़कों ने ने पड़ोस में रहने वाली लड़की को घर बुलाया. युवती जैसे ही घर पहुंची तो उसे झांसे में लेकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. हिलसा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, दोनों भाई फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस छापेमारी कर रही है. 

खाना बनाने के लिए बुलाया, फिर रेप

15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि गुरुवार (4 जून) देर शाम पड़ोस में रहने वाले दोनों भाईयों ने घर पर बुलाया. उन्होंने कहा कि पड़ोसी बच्ची को खाना बनाने में सहयोग मांगा. इसके बाद बड़े भाई ने किशोरी को पकड़कर उसका मुंह में कपड़ा ठूंसा और छोटे भाई ने कु़कृ़त्य किया. 

परिजन पहुंचे तो लॉक था दरवाजा

काफी देर तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजन आरोपियों के घर पहुंचे. घर का दरवाजा लॉक था. आवाज देने पर भी भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. अनहोनी का अंदेशा होने पर परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया. तब तक दोनों आरोपित सगा भाई फरार हो चुके थे. पीड़िता ने परिवार को सगे भाइयों की करतूत बताई. किशोरी ने बताया कि चावल का माड़ पसाने के बाद दोनों ने कहा कि सब्जी बना दो. इस दौरान घर का दरवाजा बंद कर दिया और रेप किया. 

पीड़िता के पिता करते हैं मजदूरी

पीड़िता के पिता अन्य राज्य मजदूरी करते हैं. बच्ची, मां व चाचा के साथ गांव में रहती हैं. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. जगह-जगह छापेमारी भी जारी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.  

यह भी पढ़ेंः 'शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड', खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com