विज्ञापन

बिहार के नालंदा में 9 सीटर गाड़ी से उतरे 40 से ज्यादा लोग, अस्पताल में नजारा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें

बिहार के नालंदा में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. यहां महज 9 सीटर मैजिक गाड़ी में 40 से 45 लोगों को ठूंस-ठूंस कर भर दिया गया. अस्पताल में जब ये लोग उतरे, तो देखने वाले हैरान रह गए.

बिहार के नालंदा में 9 सीटर गाड़ी से उतरे 40 से ज्यादा लोग, अस्पताल में नजारा देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
40 लोगों को बैठाकर बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल पहुंची मैजिक गाड़ी की तस्वीर.
NDTV Reporter

Nalanda News: बिहार की सड़कों पर अक्सर यातायात नियमों की अनदेखी देखने को मिल जाती है, लेकिन नालंदा जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने ओवरलोडिंग के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं. यहां महज 9 से 10 लोगों के बैठने की क्षमता वाली एक 'मैजिक' गाड़ी में 40 से ज्यादा लोग ठूंस-ठूंस कर सफर करते नजर आए. जब यह गाड़ी अस्पताल पहुंची और लोग इसमें से उतरने लगे, तो वहां मौजूद भीड़ यह नजारा देखकर दंग रह गई.

यह घटना गुरुवार को बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल परिसर में हुई. अचानक अस्पताल के गेट पर एक मैजिक आकर रुकी. चश्मदीदों के मुताबिक, गाड़ी के अंदर ही करीब 20 से 25 लोग बैठे हुए थे. बाकी बचे हुए लोग गाड़ी की छत पर और पीछे बंपर पर लटककर सफर कर रहे थे.

कौन थे ये लोग और यहां क्यों आए थे?

जानकारी के मुताबिक, मैजिक गाड़ी में सवार ये सभी लोग हरनौत नगर पंचायत के सफाईकर्मी थे. इन सफाईकर्मियों ने बताया कि उनके एक साथी के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए इसी बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपने उसी घायल साथी का हालचाल जानने के लिए ये सभी सफाईकर्मी एक ही गाड़ी में एडजस्ट होकर हरनौत से बिहारशरीफ पहुंच गए.

वायरल हुआ वीडियो, उठे गंभीर सवाल

सोचिए, अगर हरनौत से बिहारशरीफ के रास्ते में गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता या टायर फट जाता, तो कितना बड़ा हादसा हो सकता था. इस तरह की ओवरलोडिंग सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि सीधे-सीधे लोगों की जान से खिलवाड़ है. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को शेयर करते हुए स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतनी दूर तक यह ओवरलोडेड गाड़ी कैसे पहुंच गई और रास्ते में इसे किसी पुलिसकर्मी ने क्यों नहीं रोका?

ये भी पढ़ें:- बिहार में बड़ा हादसा, बेगूसराय में मधेपुरा पुलिस के 3 थाना प्रभारी सहित 4 लोगों की मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nalanda, Bihar News, Viral Video, Traffic Rules Violation, Biharsharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com