विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

रहें सावधान! मोबाइल का चार्जर भी एक झटके में ले सकता है जान, बिहार में 29 साल के युवक की हुई मौत

पुलिस की जांच में पता चला है कि अमरेंद्र अपने कमरे में रहकर अकेले पढ़ाई करता था. घटना वाले दिन भी अमरेंद्र अपने कमरे में ही पढ़ाई कर रहा था जब उसे मोबाइल के चार्जर से करंट लगा.

रहें सावधान! मोबाइल का चार्जर भी एक झटके में ले सकता है जान, बिहार में 29 साल के युवक की हुई मौत
  • बिहार के बांका जिले में मोबाइल चार्जर से करंट लगने के कारण 29 वर्षीय अमरेंद्र कुमार की मौत हुई
  • अमरेंद्र कुमार अपने घर के अलग कमरे में अकेले पढ़ाई कर रहा था, तभी चार्जर से करंट लगा
  • परिवार ने उसे तुरंत बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां से उसे बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया
बांका:

मोबाइल का एक चार्जर क्या किसी घर के 'चिराग' को बुझा सकता है. अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है तो आपको बता दें कि बिहार के बांका में ऐसा ही हुआ है. और मोबाइल के चार्जर की वजह से एक 29 साल के शख्स की मौत भी हो गई है. दरअसल, बांका के 29 वर्षीय अमरेंद्र कुमार ने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कमरे में यूं ही रखा मोबाइल का चार्जर उसकी जान भी ले सकता है.इस घटना के बाद से अमरेंद्र कुमार का पूरा परिवार सदमे में है. वो ये मानने को तैयार ही नहीं है कि उनके घर के लाडले की मौत एक मोबाइल चार्जर की वजह से हो गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है. ऐसे में आपके लिए भी जरूरी है कि आप भी घर मोबाइल के चार्जर के इस्तेमाल के दौरान जरा सतर्कता जरूर बरतें. 

बहरहाल, पुलिस की जांच में पीड़ित परिजनों ने बताया है कि अमरेंद्र अपने घर के एक अलग कमरे में रहकर पढ़ाई करता था. रोज की तरफ वह शनिवार की रात भी अपने घर में बैठकर पढ़ाई कर रहा था, इसी दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए उसने चार्जर को जैसे ही एलेक्ट्रिक बोर्ड में लगाया तो उसे चार्जर से तेज करंट लगा. उस समय वो अपने कमरे में अकेला था, इस वहज से वह काफी देर तक करंट के प्रभाव में पड़ा रहा. करंट लगने के कुछ देर बाद के घर में मौजूद परिजनों ने उसे नीचे गिरा देखा तो उसे तुरंत उठाकर बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. 

परिजनों के अनुसार अमरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बांका के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जब परिजन उसे लेकर बांका के सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में ही परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे. परिजनों के कहने पर शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. (खबर का इनपुट - दीपक कुमार ने दिया है)

यह भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार के आते ही बुलडोजर एक्शन शुरू, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Died As Electrocution In Bihar, Mobile Charger Killed A Man In Banka, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com