Bihar Assembly Elections Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा का चुनाव इसी साल होना है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD)की पूरी कोशिश है कि इस बार तेजस्वी यादव को वो मुख्यमंत्री बना दे. इसके लिए तेजस्वी यादव भी जमकर पसीना बहा रहे हैं. NDTV ने तेजस्वी यादव से कांग्रेस से गठबंधन और चुनाव के मुद्दों पर बात की तो तेजस्वी ने खुलकर जवाब दिए.
गठबंधन पर तेजस्वी
कांग्रेस से गठबंधन पर खटपट के सवालों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि बड़े-छोटे दल का कोई मतलब नहीं है. हमारा मकसद इस खटारा सरकार को हटाना है. कांग्रेस के सीटों को लेकर नाखुशी जताने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी पार्टियों की कार्यप्रणाली अलग-अलग होती है. अलग-अलग स्ट्रक्चर है. हमारी पार्टी का अलग है. उनकी पार्टी का अलग है. जब बात होगी, तब इस पर बात की जाएगी. ये बातें कैमरे पर नहीं की जा सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
सीएम फेस पर तेजस्वी
कांग्रेस की तरफ से चुनाव बाद मुख्यमंत्री के चेहरे पर बात करने के दावे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम दबाव नहीं बनाते. जब उनका निर्णय होगा तो होगा. यह तो जनता तय करेगी कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा. जनता मालिक है, लेकिन हमारी पार्टी के लोगों की, हमें चाहने वाले लोगों की इच्छा है कि हम मुख्यमंत्री बने.
चुनावी मुद्दों पर राजद नेता
तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने पर पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई पर काम होगा. बिहार विधानसभा चुनाव में हम मुद्दे की बात करेंगे, हम सकारात्मक बातें करेंगे. हम धर्म, जाति पर बात नहीं करेंगे. हम बिहार को आगे ले जाने पर बात करेंगे. गरीबी पर चर्चा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं