विज्ञापन
24 minutes ago

Rashifal 28 June 2026: आज यानी 28 जून को चंद्रमा पूरे दिन धनु राशि में गोचर करेंगे. इस ग्रह गोचर के कारण नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज अपनी रचनात्मकता और निर्णय क्षमता का लोहा मनवाने का सर्वोत्तम अवसर रहेगा. वहीं, व्यापारियों की बात करें तो विस्तार की योजनाओं पर काम करने का सही समय रहेगा. साथ ही आज कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, तो कुछ को सतर्क रहने की भी जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...
 

सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल जानने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ...

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 9 का मूलांक

अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार बेहतर रखें. आपकी बेहतर तालमेल और आपकी क्षमताओं से आज बेहतर परिणाम हासिल हो सकते हैं. व्यापार में आपकी अतिरिक्त सक्रियता से आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से आज आपको लाभ हो सकता है. साइड बिजनेस में कमीशन और इंटेंसिटिव प्राप्त होगी.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 8 का मूलांक

आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी. ऑनलाइन फ्रॉड स्कीम और इन्वेस्टमेंट से बचना होगा. इन्वेस्टमेंट और सेविंग्स के लिए आज आपको योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. आज शार्ट टर्म में लाभ की उम्मीद ना करें.आपके चुप रहने से पार्टनर के साथ गलतफहमी हो सकती है. प्रयास करें कि दोनों के बीच कम्युनिकेशन होता रहे. दाम्पत्य जीवन में आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी. पार्टनर को आपका सहयोग प्राप्त होगा. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 7 का मूलांक

कठिन से कठिन कार्य आपके द्वारा आसानी से पूरे किए जा सकते हैं. रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक है. अपने विचारों को खुलकर व्यक्त करें. घर में किसी के स्वास्थ्य एवं आवश्यक वस्तुओं पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. आज आपके पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट और आर्थिक मामलों में समीक्षा तथा भविष्य के लिए प्लान तैयार करने की आवश्यकता है.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 6 का मूलांक

आज आपको अपने कार्य क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा एवं किसी भी कार्य को संतुलित तरीके से पूरा करना होगा. व्यवसाय में ग्राहक और आपके बीच आकर्षण में वृद्धि होगी. आज निवेश के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है. ब्यूटी सेक्टर से आज आपको बेहतर लाभ की उम्मीद है. आज आपके द्वारा समाज में अपनी इमेज डेवलप करने के लिए धन खर्च किया जा सकता है.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 5 का मूलांक

आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना करें. पूरे सोच विचार के बाद आगे बढ़ना होगा. व्यवसाय में नए जुड़े ग्राहकों से आपको लाभ होगा. इन्वेस्टमेंट के लिए लॉन्ग टर्म अप्लाई करने से आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा.आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना होगा. ऑनलाइन या डिजिटल मार्केट से आज आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 4 का मूलांक

आज आपके आत्मविश्वास और तेज दिमाग से आपको निर्णय लेने में आसानी होगी. व्यवसाय में आज नई रणनीति के साथ आपको बदलाव करना होगा. डिजिटल मार्केट से लाभ प्राप्त होगा. साझेदारी या किसी अन्य डील को फाइनल करते समय सतर्कता रखें. आज फाइनेंशियल मेटर में आपको प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना होगा. ज्यादा खर्च या गलत निर्णय की वजह से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. लॉन्ग टर्म निवेश में आपको लाभ होगा. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 3 का मूलांक

अपके अंदर प्रबंधन और प्रशासन की बेहतर क्षमता होगी.आज करियर में क्षमताओं का प्रयोग करने का अवसर प्राप्त होगा. आपके व्यवसाय के विस्तार के लिए आज आपको योजनाएं बनानी होंगी. पुराने और नए ग्राहकों के बीच समन्वय स्थापित करके आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी हो सकती है. भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर आपको बचत पर ध्यान देना होगा. आज की गई छोटी-छोटी बचत भविष्य में आपको बड़ा लाभ दे सकती है. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 2 का मूलांक

आज व्यवसाय में ग्राहकों के संबंध काफी मधुर बनेंगे.साझेदारी के व्यवसाय में आज पारदर्शिता से लाभ मिलेगा.आपके द्वारा बातचीत आज काफी असरदार रहेगी. लोग आपके व्यवहार से आज काफी प्रभावित होंगे. आज के दिन का सबसे बड़ा टास्क आपके लिए धन को रोकना और सेविंग्स पर फोकस करना होगा.आज परिवार पर धन खर्च हो सकता है. कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन पूरी सतर्कता से करें. 

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Astrology LIVE: पढ़ें नंबर 1 का मूलांक

मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.नए ग्राहकों के साथ आपके संबंध बनेंगे तथा लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे. आपकी निर्णय लेने की क्षमता से व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.

पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Rashifal 28 June 2026 LIVE: मीन राशि का राशिफल

यह समय आपकी मेहनत को पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है. कार्यों में गति आएगी और जिम्मेदारियों का विस्तार हो सकता है. लंबे समय से जिस लक्ष्य पर आप काम कर रहे थे, उसमें सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन रही है. कार्यस्थल पर आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर या पदोन्नति से जुड़ी खबर मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त होगा. किसी रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: कुंभ राशि का राशिफल

यह समय आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है और लंबे समय से अटके हुए कामों में प्रगति देखने को मिल सकती है. मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलने से कठिन परिस्थितियां आसान बनेंगी. किसी नए व्यक्ति से संपर्क भविष्य में लाभ का कारण बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा और आपके सुझावों को महत्व दिया जा सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट में भागीदारी बढ़ सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया सहयोगात्मक रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: मकर राशि का राशिफल

मन में अनिश्चितता या विचारों की अधिकता महसूस हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होती जाएगी. आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर झुकाव बढ़ सकता है और एकांत में समय बिताने की इच्छा होगी. कार्यस्थल पर सावधानी की आवश्यकता रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य समय पर और व्यवस्थित तरीके से पूरे करने चाहिए. किसी प्रकार की लापरवाही या जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. सहकर्मियों के साथ संवाद में स्पष्टता बनाए रखना आवश्यक होगा. नई योजनाओं को अभी कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में दबाव महसूस हो सकता है. अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, खासकर स्वास्थ्य या यात्रा से जुड़े मामलों में. जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखना संबंधों को बेहतर बनाएगा.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: धनु राशि का राशिफल

यह समय आपको अपनी योजनाओं को नए स्तर पर ले जाने की प्रेरणा देगा. भीतर से एक मजबूत उत्साह और आगे बढ़ने की इच्छा महसूस होगी. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना बन रही है. निर्णय लेने की क्षमता पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट होगी, जिससे कई उलझे हुए विषय सुलझ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत और विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में आपकी भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है. किसी नई योजना पर काम शुरू करने का विचार सफल हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: वृश्चिक राशि का राशिफल

परिवार के किसी विषय में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. लंबे समय से अटका हुआ कोई कार्य आगे बढ़ने की संभावना है. कार्यस्थल पर स्थिरता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को सावधानी से निभाना होगा. किसी वरिष्ठ अधिकारी से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने का समय है. किसी नए सौदे में लाभ मिलने के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा. आर्थिक मामलों में सुधार की स्थिति बन सकती है. आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभकारी रहेगा.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: तुला राशि का राशिफल

आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस होगी और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत बनेगी. कार्यस्थल पर सक्रियता बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत दिखाने का मौका मिलेगा और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े परिणाम मिल सकते हैं. किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किया गया काम लाभ देगा. व्यापारियों के लिए नए संपर्क बनाने का समय अनुकूल है. मार्केटिंग, लेखन या संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. छोटी यात्राएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं. आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार दिखाई देगा. रुके हुए पैसे मिलने के संकेत हैं. 

Rashifal 28 June 2026 LIVE: कन्या राशि का राशिफल

कार्यस्थल पर स्थिरता बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सावधानी और निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता होगी. किसी सहकर्मी के साथ सहयोग बढ़ाने से काम आसान होगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों को संपत्ति या घरेलू उपयोग से संबंधित कार्यों में लाभ मिल सकता है. किसी नई योजना पर सोच-विचार करने का समय है, लेकिन जल्दबाजी से बचना चाहिए. घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आय स्थिर रहने से स्थिति नियंत्रण में रहेगी. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. पारिवारिक जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में समझ बढ़ेगी.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: सिंह राशि का राशिफल

मन में उत्साह बढ़ेगा और किसी नए विचार या योजना पर काम शुरू करने की इच्छा प्रबल होगी. यह समय आपकी प्रतिभा को सामने लाने का संकेत दे रहा है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपकी सोच और निर्णय क्षमता की सराहना हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यापार से जुड़े जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. किसी नए प्रस्ताव पर विचार करने का समय अनुकूल रह सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. खर्च और आय के बीच संतुलन बनाए रखना लाभदायक रहेगा. प्रेम संबंधों में नयापन और उत्साह बढ़ेगा.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: कर्क राशि का राशिफल

पुराने लंबित कार्यों में गति आने की संभावना है, जिससे राहत महसूस होगी. कार्यस्थल पर मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे सकारात्मक मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए. किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना आवश्यक रहेगा. आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने से लाभ मिलेगा. किसी पुराने कर्ज या भुगतान से राहत मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों में समझ और धैर्य बढ़ाने से दूरी कम होगी.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: मिथुन राशि का राशिफल

रिश्तों में स्पष्टता और संतुलन बनाए रखना इस समय विशेष रूप से आवश्यक रहेगा. कार्यस्थल पर टीमवर्क का महत्व बढ़ेगा. अकेले की बजाय सहयोग के साथ किए गए कार्य अधिक सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी साझेदार या सहकर्मी के साथ मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारी आपके व्यवहार और संवाद शैली से प्रभावित हो सकते हैं. व्यवसाय से जुड़े जातकों के लिए नए समझौते या पार्टनरशिप के संकेत बन रहे हैं, लेकिन दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ना जरूरी रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: वृषभ राशि का राशिफल

पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता महसूस हो सकती है. मन में कुछ अनिश्चितता या भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन धैर्य रखें. कार्यस्थल पर सावधानी और सतर्कता आवश्यक रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना चाहिए. व्यवसाय से जुड़े जातकों को बड़े जोखिम उठाने से फिलहाल बचना चाहिए. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है. अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, खासकर स्वास्थ्य या यात्रा से जुड़े मामलों में. किसी पुराने लेन-देन का समाधान निकल सकता है.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: मेष राशि का राशिफल

आज किसी पुराने रुके हुए कार्य में अचानक गति आने की संभावना बन रही है. कार्यस्थल पर आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता की सराहना हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलने के संकेत हैं. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है. विदेश या लंबी दूरी से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना बन रही है. आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा.

Rashifal 28 June 2026 LIVE: आज का अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: शाम 5 बजकर 6 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 43 मिनट तक. 
  • यमगण्ड: दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक.
  • गुलिक काल: दोपहर 3 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 6 मिनट तक.
  • दुर्मुहूर्त: शाम 5 बजे से शाम 5 बजकर 52 मिनट तक

Rashifal 28 June 2026 LIVE: आज का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 12:03 PM- 12:56 PM
  • अमृत काल: 03:15 PM- 05:02 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:11 AM- 04:59 AM
  • सर्वार्थसिद्धि योग: जून 29 01:08 AM- जून 29 05:48 AM

Rashifal 28 June 2026 LIVE: आज की तिथि, नक्षत्र और योग

पंचांग के अनुसार 28 जून 2026, दिन रविवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है, जो रात 3:06 बजे तक रहेगी. साथ ही  सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में स्थित रहेगा, जिसके स्वामी राहु हैं. चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेगा, जो दोपहर तक इसी नक्षत्र में रहेगा और उसके बाद मूल नक्षत्र में प्रवेश करेगा. वहीं, आज हर्षण योग नहीं, बल्कि साध्य योग प्रभावी रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rashifal LIVE, Daily Horoscope LIVE, 28 June 2026 Rashifal, Astrology LIVE Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com