विज्ञापन

Numerology Prediction 4: करियर में आज बढ़ सकती है तनावपूर्ण जिम्मेदारी!

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 4 है. राहू और शनि की ऊर्जा से जीवन में आज कई मामलों अचानक बदलाव और रुकावट हो सकती है. आईए जानते हैं कि मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 4: करियर में आज बढ़ सकती है तनावपूर्ण जिम्मेदारी!
मूलांक 4: आज धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है.आज आपके विचार एकदम भिन्न रहेंगे.जल्दबाजी से किये कार्य में आज दिक्कत डाल सकते हैं. आज धैर्य के साथ अपनी योजनाओं को लागू करें. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी जिम्मेदारियां में बढ़ोतरी हो सकती है अचानक आपको ऐसी जिम्मेदारी दे जा सकती है जो आपको मानसिक तनाव के साथ-साथ ज्यादा मेहनत करने के लिए होगी. पुरानी परंपराओं को छोड़कर आज आप नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे. टेक्निकल सेक्टर और इंजीनियरिंग से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें.आज आपके आत्मविश्वास और तेज दिमाग से आपको निर्णय लेने में आसानी होगी. व्यवसाय में आज नई रणनीति के साथ आपको बदलाव करना होगा. डिजिटल मार्केट से लाभ प्राप्त होगा. साझेदारी या किसी अन्य डील को फाइनल करते समय सतर्कता रखें.

Finance / फाइनेंस: आज आपको अचानक बड़े धनलाभ होने की संभावना है.आर्थिक मामलों में आज अचानक अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेंगे. आपके खर्चो में अचानक बढ़ोतरी होगी. इलेक्ट्रोनिक गेजेट की खराबी या खरीदने पर आपका धन खर्च हो सकता है. आज फाइनेंशियल मेटर में आपको प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना होगा. ज्यादा खर्च या गलत निर्णय की वजह से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. लॉन्ग टर्म निवेश में आपको लाभ होगा. किसी भी प्रकार के निर्णय में वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज आपको भावनाओं को व्यक्त करना होगा.आपके चुप रहने से दोनों के बीच में गलतफहमी हो सकती है. अगर पहले से कोई गलतफहमी या मनमुटाव हो तो बातचीत से दूर करने का प्रयास करें. आपके वैवाहिक जीवन में आज आपको समझदारी का परिचय देना होगा. आज आपके घर के निजी मामलों में आज आपका निर्णय काफी महत्वपूर्ण होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : महरून 

आज का उपाय : आज छोटे छोटे स्कूल छात्रों को खाने के लिए बादाम और मिश्री दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com